फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Proposals for development works were approved in the area panchayat meeting

Prayagraj News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर लगी मुहर

Wed, 25 Mar 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 25 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Proposals for development works were approved in the area panchayat meeting
कोरांव बाजार में स्थित भागीरथी गार्डन में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत कोरांव की बैठक ब्लाॅक प्रमुख मुकेश कोल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कोरांव विधायक राजमणि कोल भी शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सौभाग्य योजना के तहत प्रत्येक गांवो में विद्युतीकरण, आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कों का निर्माण, गरीबों को भोजन के लिए निशुल्क अनाज, उज्जवला गैस सिलिंडर आयुष्मान गोल्डन कार्ड के माध्यम से गरीबों को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों के प्रस्तावो को पारदर्शिता के साथ शामिल करने का आह्वान भी किया। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने ब्लॉक से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में विवेक मिश्र, रामेश्वर सिंह, मोहम्मद आरिफ, डॉ़ ईश्वरी नारायण यादव, डॉ़ के बी सिंह ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। जिला प्रतिनिधियों ने बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं को रखा और उनके निस्तारण के आश्वासन भी दिए। इस बैठक में रमाकांत सिंह, राजू सिंह, नन्हे सिंह, रीता कुशवाहा, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed