फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property dealer shot dead in prayagraj

प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर वारदात

Tue, 25 Dec 2018 01:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
Property dealer shot dead in prayagraj
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस में झूंसी निवासी प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार दो बदमाश आराम से भाग निकले। हमलावर कौन थे, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


विद्यासागर यादव पुत्र राजनाथ यादव झूंसी के शेरडीह गांव का रहने वाला था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था और झूंसी में ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब वह शेरडीह निवासी ड्राइवर अमरजीत यादव के साथ घर से स्कॉर्पियो पर सवार होकर निकला। एक बजे के करीब विद्यासागर सिविल लाइंस में बिहारी भवन स्थित पूजा इंटरप्राइजेज पर गाड़ी की रिपेयरिंग कराने पहुंचा। मेकैनिक सड़क पर ही रिपयेरिंग करने लगा। उधर, विद्यासागर वहीं दुकान पर पहुंच गया और लगभग 1.30 बजे के करीब बंपर खरीदकर वापस गाड़ी के पास आने लगा। इसी दौरान बाइक से दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने विद्यासागर को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। उसने एक के बाद एक चार गोलियां दागीं जिनमें से दो प्रॉपर्टी डीलर के पेट व कमर के पास लगीं। विद्यासागर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। तब तक दोनों हमलावर भाग निकले। घायल प्रॉपर्टी डीलर को स्कॉर्पियो में लादकर उसका ड्राइवर एसआरएन अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। तब तक खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। जानकारी पर एसएसपी और कुछ देर बाद आईजी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। उधर घायल विद्यासागर की हालत बिगड़ती ही जा रही थी और शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


प्रॉपर्टी के विवाद पर नजर, दर्ज था मुकदमा
पुलिस का कहना है कि पिता और भाइयों का यही कहना है कि मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था। पता चला है कि वह लंबे समय से प्रॉपर्टी का काम कर रहा था। एक आशंका यह है कि प्रॉपर्टी के ही विवाद में यह वारदात की गई हो। उसकी मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि मृतक पर झूंसी थाने में अमानत में ख्यानत का एक केस दर्ज था, जिसमें चार्जशीट भी दाखिल हो गई थी। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवाले किसी विवाद की बात से इंकार कर रहे हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुलिस प्रॉपर्टी समेत अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। 
- नितिन तिवारी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed