फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property dealer murder case: Main accused turns out to be a history-sheeter of Dhoomanganj police station

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: मुख्य आरोपी निकला धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर, दर्ज हैं 16 मामले, छह साल से है फरार

Fri, 10 Apr 2026 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Apr 2026 06:00 PM IST
सार

करेली इलाके में प्रॉपर्टी डीलर इरफानी गद्दी की हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी धूमनगंज थाने का हिस्ट्री शीटर निकला। उसके खिलाफ कुल 16 मामले दर्ज हैं। वह छह साल से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Property dealer murder case: Main accused turns out to be a history-sheeter of Dhoomanganj police station
प्रॉपर्टी डीलर इरफान गद्दी की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। इनसेट में इरफान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली इलाके में प्रॉपर्टी डीलर इरफानी गद्दी की हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी धूमनगंज थाने का हिस्ट्री शीटर निकला। उसके खिलाफ कुल 16 मामले दर्ज हैं। वह छह साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ दर्ज मामले वर्ष 2013 से 2020 के बीच दर्ज हुए हैं। पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश चल रही थी। इरफान की लोकेशन देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या करने वाले बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। उनकी तलाश में कई जिलों में दबिश दी गई है। 

विज्ञापन


वर्ष 2013 से 2020 तक धूमनगंज पुलिस ने की कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की आपराधिक हिस्ट्री खंगाली तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार, आसिफ दुर्रानी के खिलाफ धूमनगंज थाने में वर्ष 2013 से लेकर 2020 के बीच कुल 16 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, दंगा फैलाना आदि अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। साथ ही आरोपी धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इरफान हत्याकांड के बाद से ही पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में कुल 16 एफआईआर दर्ज हैं, साथ ही वह क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed