फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property dealer murder case: Accused's numbers switched off some distance from the crime scene, feared to have

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड : घटनास्थल से कुछ दूरी पर आरोपियों के नंबर बंद, मुंबई भागने की आशंका

Sun, 12 Apr 2026 05:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Apr 2026 05:27 PM IST
सार

करेली के गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहा के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या में कई और अहम खुलासे हुए हैं। पता चला है कि आरोपियों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर करेली जफीर की पुलिया के पास अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ किया था।

विज्ञापन
Property dealer murder case: Accused's numbers switched off some distance from the crime scene, feared to have
प्रॉपर्टी डीलर इरफान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली के गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहा के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या में कई और अहम खुलासे हुए हैं। पता चला है कि आरोपियों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर करेली जफीर की पुलिया के पास अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल नंबरों की कॉल रिकॉर्ड डिटेल (सीडीआर) निकाल ली है। इनमें तीन नंबर ऐसे हैं, जिनसे आरोपियों से संपर्क किया गया था। पुलिस अब इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनसे आसिफ दुर्रानी, व उसके भाई रासिद दुर्रानी और दिलशाद उर्फ साफान के ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है। इरफान के बेटे ने आशंका जताई है कि आसिफ के प्रयागराज के अलावा मेरठ, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में ठिकाने हैं। शक जताया है कि आरोपी मुंबई फरार हो सकते हैं। 

विज्ञापन


आसिफ समेत अन्य पर इनाम घोषित करने की तैयारी

पुलिस आसिफ दुर्रानी व उसके भाई राशिद और दिलशाद उर्फ साफान पर इनाम घोषित करने की योजना तैयार कर रही है। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि पांच टीम गिरफ्तारी के लिए लगी हैं।
विज्ञापन


बदमाशों के साथ बाइक पर था आरोपी वसीम

करेली पुलिस ने मामले में शुक्रवार को एनुद्दीनपुर निवासी आरोपी हुसैन उर्फ प्लंबर और जफीर की पुलिया निवासी मोहम्मद वसीम उर्फ कबूतर गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि वसीम घटना के दौरान मुख्य हमलावरों के साथ बाइक पर सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को सता रहा डर

इरफान के बेटे मोहम्मद आमिर ने बताया कि उनको डर सता रहा है कि कहीं परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या न हो जाए। इसे लेकर पुलिस से गुहार भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed