फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Property dealer dies by consuming poisonous substances

प्रॉपर्टी डीलर ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sat, 12 Oct 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Property dealer dies by consuming poisonous substances
Property dealer dies by consuming poisonous substances
प्रयागराज। धूमनगंज के नीमसराय में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अक्षय कुमार सिंह (45) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोे लोगों पर फर्जीवाड़ा कर लोन कराने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि उनकी वजह से ही वह यह कदम उठा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बेटे की तहरीर पर कथित बैंक मैनेजर समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अक्षय मूल रूप से कौशाम्बी के पइंसा थाना क्षेत्र स्थित उदहिन खुर्द गांव के रहने वाले थे। बेटे रितिक सिंह ने बताया कि वह अपनी मां पुष्पा के साथ आठ अक्तूबर को गांव गया था। जबकि उसके पिता नीमसराय स्थित घर पर थे। बृहस्पतिवार से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। नीमसराय में ही रहने वाले चाचा बबलू ने कई बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद शुक्रवार सुबह वह बगल में स्थित मकान की छत से होकर घर के भीतर गए तो वहां उसके पिता चारपाई के नीचे पड़े थे।
विज्ञापन

सूचना पर वह मां के साथ घर पहुंचा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जांच पड़ताल के बाद घर के भीतर ही एक डायरी मिली जिसमें आत्महत्या का कारण लिखा था। इसमेें अमरजीत सिंह उर्फ मनु निवासी बलिया व पंजाब नेशनल बैंक कर्नलगंज के शाखा प्रबंधक दद्दा का नाम लिखा है। बेटे का आरोप है कि दोनों की प्रताड़ना के चलते ही उसके पिता खुदकुशी जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी लिखा है डायरी में
मृतक के कमरे से मिली डायरी में यह भी लिखा है कि ‘अमरजीत सिंह ने मेरे साथ फ्रॉड किया है। उसने धोखे से मुझे गारंटर बनाकर पीएनबी कर्नलगंज से लोन ले लिया है। बैंक मैनेजर ने भी नहीं बताया कि वह मुझे गारंटर बना रहा है। सात पन्नों में अपनी बातें लिखने के बाद आखिर में लिखा है कि मैं अपनी जान सिर्फ अमरजीत सिंह की वजह से दे रहा हूं और इसमें बैंक मैनेजर दद्दा का भी हाथ है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed