फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   promotion will be given in the next class only after exams

परीक्षा के बाद ही अगली कक्षा में मिलेगा प्रमोशन

Sun, 24 May 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
promotion will be given in the next  class only after exams
बिना परीक्षा प्रमोट किए जाने की मांग पर छात्र संगठन आमने-सामने आ गए हैं। वहीं, शनिवार को ईविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार में शामिल इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट कर दिया गया कि छात्रों को परीक्षा देने के बाद ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा ने मांग की थी कि कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाए और स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया जाए, ताकि अन्य शिक्षण संस्थानों में उन्हें प्रवेश लेने में कोई दिक्कत न हो। शनिवार को ईसीसी के वेबिनार में जब किसी ने इस बारे में इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह से सवाल पूछा तो परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय परीक्षा लेकर ही छात्रों को अगली कक्षा में भेजेगा।
विज्ञापन

उधर, शिक्षक और छात्र भी इस मुद्दे पर बंट गए हैं। पूर्व में ऑटा अध्यक्ष प्रो. रामसेवक दुबे ने भी छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट किए जाने की मांग उठाई थी लेकिन कई शिक्षकों और ऑटा पदाधिकारियों ने इस प्रस्ताव का विरोध कर दिया था। अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी इसका विरोध किया है। एबीवीपी ने मांग की है कि यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय पर परीक्षाएं आयोजित की जाएं और इसके बाद छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी इविवि विभाग की शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में बगैर परीक्षा छात्रों को प्रमोट किए जाने की मांग पर विरोध जताया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि इविवि में परीक्षाएं केवल पास या फेल करने के लिए नहीं होती हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों के मूल्यांकन में भी सहायक होती हैं। कहा कि इस तरह की मांग करने वाले संगठनों को छात्रों के भविष्य की कोई चिंता नहीं। पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से स्पष्ट किया कि एबीवीपी परीक्षाओं के आयोजन के पक्ष में है और परीक्षा नियंत्रक से भी मांग गई कि यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षाएं कराई जाएं। बैठक में इविवि के विभाग संयोजक अतेंद्र सिंह, सह संयोजक वीरेंद्र सिंह, इकाई मंत्री आलोक त्रिपाठी, रुद्र पांडेय, सूरज तिवारी, नवीन मिश्र, अनिकेत, अर्पित, आजाद मिश्र, अभिषेक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed