फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Promotion to 04 officers of High Court Private Secretary service cadre

उच्च न्यायालय निजी सचिव सेवा संवर्ग के 04 अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

Wed, 12 May 2021 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 May 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Promotion to 04 officers of High Court Private Secretary service cadre
promotion - फोटो : Demo pic
इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन को मुख्य न्यायाधीश सचिवालय में संयुक्त निबंधक सह संयुक्त प्रधान निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर नियुक्त किया गया है और  महेन्द्र नाथ, सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद से उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर, सुनील कुमार तिवारी, निजी सचिव श्रेणी एक के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी 2 के पद पर और अभिषेक मंधानी, अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक  के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


 महानिबंधक आशीष गर्ग की  दूसरी अधिसूचना के अनुसार  कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश  ने निजी सचिव सेवा संवर्ग के शील निधी तिवारी, निबंधक सह प्रमुख निजी सचिव, लखनऊ को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नि:संवर्गीय पद प्रमुख निजी सचिव(प्रशासन) नियुक्त किया है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने समस्त पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव, चयन समिति के चेयरमैन एवं संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और महानिबंधक आशीष गर्ग  के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed