{"_id":"5f21cb77026b683b0c17d944","slug":"promotion-of-21-group-c-personnel-of-railways-assistant-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के 21 ग्रुप सी कर्मियों को पदोन्नति, बने सहायक इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के 21 ग्रुप सी कर्मियों को पदोन्नति, बने सहायक इंजीनियर
Thu, 30 Jul 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर मध्य रेलवे के कार्मिक विभाग ने बेहद कम समय में कोरोना काल में पदोन्नति की प्रक्रिया कर 21 रेलकर्मियों को बड़ी राहत दी। विभाग द्वारा की गई प्रक्रिया से ग्रुप सी के 21 रेलकर्मियों को सहायक इंजीनियर के पद पर प्रमोशन मिल गया है। इस पैनल के जारी होने से इंजीनियरिंग विभाग के कैडर में अधिकारियों की भी कमी काफी हद तक दूर हो गई है।
एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान कोविड -19 की स्थिति में सबसे महत्वपूर्ण संसाधन मानव शक्ति की उपलब्धता है। यह जिम्मेदारी कार्मिक विभाग और संबंधित विभाग की होती है। उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय के इंजीनियरिंग एवं कर्मिक विभाग ने प्रमुख मुख्य इंजीनियर शरद मेहता, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी अवधेश कुमार, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के मार्गनिर्देशन में बड़ी ही तत्परता के साथ सभी विभागों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक चयन प्रक्रिया विभिन्न वर्चुअल माध्यम से की गई।
इसी क्रम में कार्मिक विभाग द्वारा सहायक इंजीनियर (ग्रुप बी) के पद पर 21 कर्मियों की पदोन्नति की। इस प्रक्रिया में 22 पदों के लिये चयन होना था। इसके लिए 71 रेलकर्मियों को लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल 25 रेलकर्मियों का 16 जुलाई 2020 को वेबिनार के माध्यम से आन लाईन इंटरव्यू लिया गया तथा आज रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें जिसमें 21 रेलकर्मी सफल हुए।