फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Promotion of 13 officers of service cadre of High Court

हाईकोर्ट के सेवा संवर्ग के 13 अधिकारियों की पदोन्नति

Fri, 01 Jan 2021 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Promotion of 13 officers of service cadre of High Court
promotion - फोटो : Demo pic
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सेवा संवर्ग के 13 अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। इसमें सेवा संवर्ग के सात, निजी सचिव सेवा संवर्ग के चार और न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग के दो अधिकारियों के नाम शामिल है। 
विज्ञापन


महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की अधिसूचना के अनुसार उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के उमा शंकर, उप निबंधक को संयुक्त निबंधक, राजेश कुमार गुप्ता, राज कुमार कुशवाहा, सहायक निबंधक को उप निबंधक, अजय सिंह, जितेन्द्र कुमार, अनुभाग अधिकारी को सहायक निबंधक, विभूति सिंह, अंजली मालवीय, समीक्षा अधिकारी को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। जबकि, निजी सचिव सेवा संवर्ग के मिठाई लाल कुशवाहा, उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन, रितु बनर्जी, सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो को उप निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन, शुशील कुमार, निजी सचिव श्रेणी एक को सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो, दीपक कुमार पाण्डेय, अपर निजी सचिव को निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। वहीं, न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग में इम्तियाज अहमद, सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी तीन के पद पर और चंद्र प्रकाश सिंह, न्यायपीठ सचिव श्रेणी एक को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दी बधाई

सचिव सेवा संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति पर उच्च न्यायालय कर्मचारी-अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ- साथ समस्त अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, चयन समिति के चेयरमैन न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ  और महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की है। बधाई देने वालो में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव विजयानंद द्विवेदी, सहायक सचिव अभिषेक कुमार  श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनुपम शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्यगण सर्वश्री भूपेश कुमार गौतम, आलोक कुमार राय,राज कुमार मिश्र, जितेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार भास्कर, अमित कुमार शुक्ल, मोहम्मद आजम, विवेक श्रीवास्तव, मिठाई लाल सोनकर, शिव शंकर लाल, आशीष प्रताप सिंह, प्रकर्ष मालवीय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed