फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Progress of Panchayats will be evaluated

Prayagraj News: पंचायतों की प्रगति का किया जाएगा मूल्यांकन

Thu, 28 Aug 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 28 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Progress of Panchayats will be evaluated
। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के यमुना सभागार में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पीएआई) के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय डेटा वेलिडेशन समिति की कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने पीएआई की महत्ता, उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) से जुड़ी नौ विषयगत थीम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंचायतों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। मौके पर उपनिदेशक (पंचायत) प्रयागराज मंडल, परियोजना निदेशक, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त स्वतः रोजगार, खंड विकास अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांच श्रेणियों में होगा मूल्यांकन
पीएआई मूल्यांकन पांच श्रेणियों में होगा। ग्रेड ए (90-100), बी (75-90), सी (60-75), डी(40-60) और ई (40 से कम) में बांटा गया है। ग्राम पंचायत से राज्य स्तर तक बहुस्तरीय डेटा सत्यापन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। स्थानीय स्तर पर नौ विषयगत लक्ष्य तय किए गए हैं। इनमें गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, पर्याप्त जलयुक्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी पंचायत, सामाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्यायपूर्ण पंचायत, सुशासन और महिला हितैषी पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed