फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   professor rk singh became dean art of allahabad university

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डीन आर्ट्स बने प्रो. आरके सिंह

Tue, 12 May 2020 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
professor rk singh became dean art of allahabad university
professor rk singh became dean art of allahabad university
आखिरकार डेढ़ महीने तक हुई माथापच्ची के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में डीन आर्ट्र्स के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अंग्रेजी विभाग के प्रो. आरके सिंह को डीन आर्ट्र्स बनाया गया है। हालांकि इससे पहले उन्हें अपनी वरिष्ठता साबित करनी पड़ी और इसके बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन

इससे पूर्व इविवि में डीन आर्ट्र्स का पद प्रो. रंजना बाजपेयी संभाल रहीं थीं। उनका कार्यकाल तीन अप्रैल को पूरा हो गया था और तब से यह पद खाली था। वरिष्ठता के विवाद के कारण इस पद किसी की नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। विवाद को निपटाने के लिए कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने पद के दावेदारों से उनकी वरिष्ठता का प्रमाण मांग लिया। प्रमुख रूप से तीन शिक्षकों के बीच वरिष्ठता को लेकर पेच फंसा हुआ था, जिनमें मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के प्रो. हेरंब चतुर्वेदी, अंग्रेजी विभाग के प्रो. आरके सिंह और मनोविज्ञान विभाग की प्रो. नमिता पांडेय का नाम शामिल है।
विज्ञापन

इन तीनों के बीच तय नहीं हो पा रहा था कि कौन सबसे ज्यादा वरिष्ठ है और इसी वजह से तीनों शिक्षकों से उनकी वरिष्ठता से संबंधित प्रमाण मांगा गया था। शिक्षकों की ओर से उपलब्ध कराए प्रमाण के आधार पर कुलपति प्रो. आरआर वितारी ने अंग्रेजी विभाग के प्रो. आरके सिंह को डीन आर्ट्स के पद पर नियुक्ति किए जाने का निर्णय लिया। रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने कुलपति के निर्देश पर प्रो. आरके सिंह की डीन आर्ट्र्स के पद पर नियुक्ति संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस पद पर उनकी नियुक्ति तीन साल तक या रिटायरमेंट तक, दोनों में जो पहले पूरा होगा, तब तक के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. संजय बने मध्यकालीन इतिहास के विभागाध्यक्ष
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के नए विभागाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। यह जिम्मेदारी प्रो. संजय श्रीवास्तव को सौंपी गई है। इससे पहले प्रो. योगेश्वर तिवारी विभागाध्यक्ष थे, जिनका कार्यकाल जनवरी में ही पूरा हो गया था। विभागाध्यक्ष की नियुक्ति में भी वरिष्ठता का पेच फंस गया था, सो प्रो. तिवारी ने अपना चार्ज डीन आट्र्स को सौंप दिया था। वरिष्ठता का विवाद दूर होने के बाद कुलपति के निर्देश पर प्रो. संजय श्रीवास्तव को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed