{"_id":"6a27328435f576ff44031def","slug":"prof-uma-maheshwar-rao-appointed-as-the-new-director-of-mnnit-allahabad-news-c-3-1-ald1067-902535-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रो.उमा महेश्वर राव बने एमएनएनआईटी के नए निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रो.उमा महेश्वर राव बने एमएनएनआईटी के नए निदेशक
विज्ञापन
उमा महेश्वर राव
एनआईटी राउरकेला, ओडिशा के निदेशक प्रो.उमा महेश्वर राव मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) प्रयागराज के नए निदेशक बने। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार वर्तमान में संस्थान के निदेशक प्रो.रमाशंकर(आरएस) वर्मा का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो जाएगा।
मूलरूप से दक्षिण भारत के रहने वाले प्रो.राव ने खनन अभियांत्रिकी में मास्टर्स डिग्री काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से 1987 में प्राप्त की थी, जहां वे अपनी कक्षा में टॉपर्स थे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह 15 जून एमएनएनआईटी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करेंगे।
जनवरी 2022 में आईआईटी मद्रास के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो.आरएस वर्मा को पांच वर्ष के लिए एमएनएनआईटी का निदेशक नियुक्त किया गया था। प्रो.वर्मा फतेहपुर के अशोथर के रहने वाले हैं। उन्होंने 1975 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है। 1978 में वह झांसी के एमएलबी मेडिकल कॉलेज में डिमांस्ट्रेटर के पद पर नियुक्त हुए और 2004 में वह मद्रास आईआईटी पहुंचे।