फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prof. rajju bhaiya university : State university annual examinations from May 20

Prof. rajju bhaiya University : राज्य विवि की वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से, पहले दिन की परीक्षा में बैठेंगे डेढ़ लाख से अधिक छात्र

Thu, 19 May 2022 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 May 2022 08:20 PM IST
सार

पहले दिन हिंदी की परीक्षा तीन पालियों में सुबह 7.30 से 10.30 बजे, 11 से अपराह्न दो और तीन से शाम छह बजे तक होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए 53974, दूसरी पाली के लिए 63818 और तीसरी पाली की परीक्षा के लिए 43443 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
Prof. rajju bhaiya university : State university annual examinations from May 20
prayagraj news: Rajju Bhaiya State University Prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से शुरू होने जा रहीं हैं। परीक्षाएं 13 जून को समाप्त होंगी। पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा है। नकलविहीन परीक्षाओं के लिए उड़ाका दलों का गठन किया गया है। साथ ही नकल की आशंका पर चिह्नित 50 परीक्षा केंद्रों में अलग से ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन



पहले दिन हिंदी की परीक्षा तीन पालियों में सुबह 7.30 से 10.30 बजे, 11 से अपराह्न दो और तीन से शाम छह बजे तक होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए 53974, दूसरी पाली के लिए 63818 और तीसरी पाली की परीक्षा के लिए 43443 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यानी पहले दिन कुल 161235 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर एवं कौशाम्बी में राज्य विवि के संघटक महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के लि कुल 374 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 275 स्वकेंद्र हैं।
विज्ञापन



स्वकेंद्रों की संख्या अधिक होने के कारण नकल की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलग से परीक्षा सेल का गठन भी कर दिया है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, अनुचित साधन की सामग्री या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी से वेरिफकेशन शीट भरवाई जाएगी। प्रति दिन परीक्षाएं पूरी होने के बाद परीक्षार्थियों के बारे में आवश्यक सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय को प्रेषित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed