फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prof. Nageshwar Rao appointed as Chairman of NAAC Executive Committee

Prayagraj News: प्रो. नागेश्वर राव बने नैक की कार्यकारी समिति के चेयरमैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Prof. Nageshwar Rao appointed as Chairman of NAAC Executive Committee
नागेश्वर राव के नैक का अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन करते मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति। स्वयं - फोटो : samvad
। शिक्षाविद प्रो. नागेश्वर राव को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की कार्यकारी समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। शिक्षाविदों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। कहा गया कि प्रो. नागेश्वर के नेतृत्व में शिक्षण संस्थानों के गुणवत्तापूर्ण विकास को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके प्रो. नागेश्वर राव को बधाई देते हुए प्रो. सत्यकाम ने कहा कि नियुक्ति से प्रयागराज और मुक्त विश्वविद्यालयों का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में प्रो. राव का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेता प्रो. नागेश्वर कॉमर्स और बिजनेस मैनेजमेंट के विद्वान हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानों में सेवाएं दी हैं। वह इग्नू, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के भी कुलपति रह चुके हैं। कोविड काल में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनकी डिजिटल पहल की भी सराहना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रो.नागेश्वर राव के 180 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और उन्होंने 37 शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed