Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Procurement begins today at purchase centers; no arrangements made for tarpaulins or tents

Prayagraj News: क्रय केंद्रोें पर खरीद आज से, तिरपाल और न ही तंबू का इंतजाम

Sat, 31 Oct 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 31 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Procurement begins today at purchase centers; no arrangements made for tarpaulins or tents
महुली मंडी ​स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद
क्रय केंद्रों पर रविवार से धान खरीद शुरू होगी, लेकिन इन केंद्रों पर तैयारी अधूरी नजर आ रही है। कई क्रय केंद्रों पर फसल को बारिश से बचाने के लिए तंबू और तिरपाल तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

पिछले साल भी धान खरीद के दौरान अचानक हुई बारिश से फसल भीग गई थी। आनन-फानन में तिरपाल लगाकर फसलों की सुरक्षा की गई थी।
क्रय केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था है, लेकिन गला सूखने पर पानी की बोतल साथ लाना होगा। केंद्रों पर शौचालय की सुविधा भी नहीं है। इन समस्याओं के चलते किसान नाराजगी भी जताते हैं, लेकिन हर जिम्मेदार अगली बार बेहतर सुविधा होने का आश्वासन देकर भेज देते हैं।
विज्ञापन


फसल भीगने पर लगेंगे फफूंद

कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर के वैज्ञानिक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि धान की फसल भीगने पर बोरी में गर्मी के चलते अंकुरण शुरू हो जाता है। ऐसे में धान से चावल बनाने में मुश्किल हो सकती है। उन्होंने बताया कि भीगी हुई धान की फसल में नमी के कारण फफूंद लगने का खतरा बना रहता है। धान का रंग काला होने लगता है। भीगा हुआ धान जब सूखता है तो उनके दाने कमजोर हो जाते हैं। धान की कुटाई के दौरान चावल के दाने टूट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






-बारिश के बीच फसल को पन्नी से ढककर केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। क्रय केंद्र पर शौचालय और पेयजल की दिक्कत होती है।-धरमदेव सिंह, बड़नपुर

- क्रय केंद्र पर तिरपाल की सुविधा न होने के कारण फसल भीग जाती है। इससे फसल की गुणवत्ता खराब होने का डर रहता है।-मनोज कुमार, रानीगंज

-धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। बारिश होने पर तिरपाल भी लगाया जाएगा ताकि फसल को सुरक्षित मिलरों तक पहुंचाया जा सके।-जितेंद्र यादव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी


धान खरीद का आंकड़ा

कुल क्रय केंद्रों की संख्या- 96

धान खरीद का लक्ष्य- 1.66 लाख मीट्रिक टन

पंजीकृत किसान

कुल पंजीकृत किसान- 336

लंबित सत्यापन- 226

धान का रकबा- 1.48 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल

महुली मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद

महुली मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद

महुली मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद

महुली मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद

महुली मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद

महुली मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed