फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pro. sngeeta becomes vc of state university

प्रो. संगीता बनीं राज्य विवि की नई वीसी

Tue, 25 Jun 2019 07:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
pro. sngeeta becomes vc of state university
प्रो. संगीता श्रीवास्तव बनीं राज्य विवि की नई वीसी
विज्ञापन

- कार्यभार संभाला, नई शिक्षा नीति को लागू करना प्राथमिकता
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में थीं गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष रहीं प्रो. संगीता श्रीवास्तव को प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय का कुलपति बना दिया गया है। मंगलवार को राज्यपाल राम नाईक की ओर से आदेश जारी होने के कुछ देर बाद ही उन्होंने राज्य विवि के कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया।
प्रो. संगीता श्रीवास्तव को तीन साल के लिए प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। अब तक कुलपति रहे प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार शाम प्रो. संगीता श्रीवास्तव को चार्ज सौंप दिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि नई शिक्षा नीति को मजबूती से लागू करना ही उनकी प्राथमिकता है। वह टीम वर्क पर विश्वास रखती हैं और विश्वविद्यालय के उत्थान के लिए पूरी टीम को साथ लेकर चलेंगी।
विज्ञापन

प्रो. संगीत श्रीवास्तव ने वर्ष 1989 में लेक्चरर के पद पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग में ज्वाइन किया था। उस वक्त गृह विज्ञान विभाग बायोकेमेस्ट्री विभाग का एक हिस्सा था। उनके प्रयास से वर्ष 2002 में गृह विज्ञान विभाग को नया भवन मिल गया। प्रो. संगीता श्रीवास्तव तबसे गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष हैं। उन्हीं के प्रयास से पिछले साल विभाग को आठ नए शिक्षक भी मिल गए। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई प्रयागराज के सेंट मेरीज कॉन्वेंट से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट, नैनी से बीएससी और जबलपुर विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई की। फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रो. पीसी गुप्ता के निर्देशन में पीएचडी किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान राज्य विवि के रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव, इविवि प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण इविवि के जावेद अख्तर, डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव, प्रो. प्रशांत घोष, डॉ. हरिबंश सिंह, प्रो. किरन सिंह, प्रो. सुनीत द्विवेदी, डॉ. उत्तम सिंह, डॉ. नीतू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
00
इविवि में संभाली कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
- प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने इविवि में अपने 30 साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली। वह मौजूदा समय में इविवि प्रवेश समिति की चेयरपर्सन, महिला उत्पीड़न के खिलाफ गठित सी-कैश की अध्यक्ष के साथ एकेडमिक कौंसिल, एग्जीक्यूटिव कौंसिल समेत कई कमेटियों की सदस्य हैं और पूर्व में भी कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।
00
डॉ. नीतू मिश्रा को सौंपा विभागाध्यक्ष का चार्ज
- प्रो. संगीता श्रीवास्तव के राज्य विवि के कुलपति पद पर ज्वाइन करने से पूर्व उन्हें इविवि से रिलीव किया गया। इसके बाद प्रो. संगीता ने गृह विज्ञान के विभागाध्यक्ष का चार्ज एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीतू मिश्रा को सौंप दिया। नए विभागाध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश जारी होने तक डॉ. नीतू कार्यवाहक विभागाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी। हालांकि विभाग में डॉ. नीतू के अलावा बाकी सभी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। ऐसे में सीनियर होने के नाते उन्हें ही स्थायी रूप से विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

00
कुलपति बनने वाली इविवि की दसवीं शिक्षक
- प्रो. संगीत श्रीवास्तव इविवि की दसवीं शिक्षक हैं, जिन्हें किसी विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। साथ ही इविवि की महिला शिक्षक के तौर पर वह दूसरी कुलपति हैं। इससे पूर्व मनोविज्ञान विभाग के प्रो. जनक पांडेय को बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, संगीत विभाग की प्रो. स्वतंत्र शर्मा को मध्य प्रदेश के राजा मानसिंह तोमर विश्वविद्यालय, भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. अविनाश चंद्र पांडेय को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, कॉमर्स विभाग के प्रो. पीयूष रंजन अगवाल को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. डीके गुप्ता को जय प्रकाश विश्वविद्यालय झारखंड, राजनीति विज्ञान के प्रो. एमपी दुबे को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. जीसी त्रिपाठी को बीएचयू का कुलपति बनाया गया था, जबकि वर्तमान में भौतिक विभाग के प्रो. राजाराम यादव वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और केमेस्ट्री विभाग के प्रो. आरकेपी सिंह शकुंतला मिश्रा दिव्यांग विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed