{"_id":"5e628da78ebc3ec7531bcc2d","slug":"pro-khetrapal-prof-gautam-will-choose-the-vice-chancellor-of-allahabad-university","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रो. खेत्रपाल, प्रो. गौतम करेंगे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. खेत्रपाल, प्रो. गौतम करेंगे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति का चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्थानीय कुलपति की नियुक्ति के लिए शुक्रवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम पर मुहर लगा दी गई। इनमें इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. सीएल खेत्रपाल और पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके प्रो. गौतम सेन शामिल हैं। दोनों के नाम मंत्रालय को प्रेषित कर दिए गए हैं। दो सदस्यों के चयन के बाद अब कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
कार्य परिषद की बैठक का एकमात्र एजेंडा सर्च कमेटी के दो सदस्यों का चयन करना था। बैठक दोपहर ढाई बजे के आसपास शुरू हुई और तीन घंटे तक सर्च कमेटी के दो सदस्यों के नाम पर मंथन होता रहा। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान छह नामों पर चर्चा हुई और काफी विचार के बाद प्रो. सीएल खेत्रपाल एवं प्रो. गौतम सेन के नाम पर मुहर लगी। प्रो. सीएल खेत्रपाल वर्ष 1998 से 2001 तक इविवि के कुलपति रह चुके हैं। उनका नाम देश के जाने-माने वैज्ञानिकों में शुमार है और वह विजिटर की ओर से इविवि कार्य परिषद के नामित सदस्य भी रह चुके हैं।
2 of 2
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
वहीं, पुणे विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति रह चुके प्रो. गौतम सेन नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल से जुड़े रहे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूजीसी की कई कमेटियों के अध्यक्ष रह चुके हैं। दो सदस्यों के नाम तय होने के बाद अब कमेटी के तीसरे सदस्य का तय होना है, जो विजिटर नॉमिनी होगा। तीसरे सदस्य के साथ ही सर्च कमेटी का गठन पूरा होगा, जो अब तक आए तकरीबन 125 आवेदनों की स्क्रूटनी करेगी और इनमें से कुछ आवेदनकर्ताओं के साथ संवाद करने के बाद आठ से दस नाम मंत्रालय को भेजे जाएंगे, जहां इन्हीं में से किसी एक नाम पर कुलपति पद के लिए अंतिम मुहर लगेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।