{"_id":"5e138d248ebc3e87ae37f270","slug":"pro-cm-yogi-expressed-satisfaction-over-hanglu-s-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. हांगलू के इस्तीफे पर सीएम योगी ने जताया संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. हांगलू के इस्तीफे पर सीएम योगी ने जताया संतोष
Tue, 07 Jan 2020 01:42 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं एबीवीपी कार्यकर्ता विक्रांत सिंह ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विक्रांत के मुताबिक मुख्यमंत्री ने प्रो. आरएल हांगलू के इस्तीके पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि आने वाले कुलपति इस अध्याय से सबक लेंगे।
विक्रांत ने मुख्यमंत्री को इविवि में आने का न्यौता दिया और यहां चल रहे घटनाक्रम से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने विक्रांत से कहा कि किसी भी संस्थान को चलाने के लिए छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ संवाद एवं बेहतर तालमले आवश्यक होता है। इसके अभाव में पठन-पाठन बाधित होता है। विक्रांत ने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के लिए भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया। साथ ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से अभद्रता के मामले में कर्नलगंज इंस्पेक्टर की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
रजिस्ट्रार, एफओ को छुट्टी पर भेजने की मांग
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी लाल ने इविवि के कार्यवाहक कुलपति को पत्र भेजकर मांग की है कि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एवं वित्त अधिकारी (एफओ) को तत्काल उनके पदों से हटाया जाए, ताकि पूर्व कुलपति प्रो. रतन लानल हांगलू की निष्पक्ष जांच हो सके।
विज्ञापन
प्रो. डीसी लाल ने अपने पत्र में कहा है कि राष्ट्रपति के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित हो चुकी है। यह कमेटी प्रो. हांगलू पर लगे वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक अनियमितताओं के आरोपों की जांच करेगी। इविवि के सभी जरूरी रिकार्ड रजिस्ट्रार के पास होते हैं जबकि वित्तीय लेनदेन से संबंधित सभी दस्तावेज वित्त अधिकारी के पास होते हैं। दोनों को ही प्रो. हांगलू का करीबी माना जाता है। ऐसे में जांच पूरी होने तक दोनों को छूट्टी पर भेज दिया जाए।
नए शिक्षकों के आवास आवंटन की जांच की मांग
इविवि वरिष्ठ प्रोफेसरों के बंगले नवनियुक्त शिक्षकों को आवंटित किए जाने के आरोप लगे हैं। सोमवार को छात्र नेता अहमर इलियास अदनान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांग की गई कि ऐसे मामलों की जांच कराई जाए और नवनियुक्त प्राध्यापकों से बंगले खाली कराकर वरिष्ठ प्रोफेसरों को आवंटित किए जाएं। इसके अलावा ताराचंद, डायमंड जुबली, जीएन झा, पीसीबी हॉस्टल के अधीक्षकों को भी हटाए जाने और उनकी जगह अनुभवी अधीक्षकों को तैनात किए जाने की मांग की गई।