फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka Rahul Gandhi not above the law of the country, half of Kejriwal's leaders are in jail, half on bail

सांसद विनोद सोनकर बोले : प्रियंका और राहुल देश के कानून से ऊपर नहीं, केजरवीवाल के आधे नेता जेल में आधे बेल पर

Sun, 26 Mar 2023 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 12:03 AM IST
सार

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा क्या कानून से ऊपर हैं। यदि कोई विशेषाधिकार चाहते हैं तो बताएं। राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं। इसलिए वह केवल सरकार का विरोध करते रहते हैं। कुछ इसी तरह शनिवार को सूबे के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही और कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने कांग्रेस व उसके पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Priyanka Rahul Gandhi not above the law of the country, half of Kejriwal's leaders are in jail, half on bail
prayagraj news : विनोद सोनकर सांसद, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा क्या कानून से ऊपर हैं। यदि कोई विशेषाधिकार चाहते हैं तो बताएं। राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं। इसलिए वह केवल सरकार का विरोध करते रहते हैं। कुछ इसी तरह शनिवार को सूबे के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही और कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने कांग्रेस व उसके पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधा।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राही व सांसद विनोद सोनकर मीडिया से रूबरू हुए। प्रभारी मंत्री ने योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जो संकल्प लिए गए थे अब वह धीरे-धीरे पूरे हो रहे हैं। राहुल गांधी पर हुई सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई के एक सवाल पर मंत्री ने कहा कि ऐसी कार्रवाई पहले भी हुईं हैं। उनके विधायक भी इसका सामना कर चुके हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी द्वारा मोदी और अडाणी के बीच संबंधों पर उठाए गए सवाल पर भी सांसद ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एक देशवासी का जो संबंध दूसरे देशवासी से होता है, वही संबंध है। प्रियंका वाड्रा की ओर से किए गए ट्वीट पर सांसद ने कहा कि राहुल और प्रियंका देश के कानून से ऊपर नहीं हैं। वह कोई विशेषाधिकार चाहते हैं तो बताएं। राहुल गांधी ने जिस तरह विदेशों में देश के लोकतंत्र और यहां की जनता का अपमान किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

केजरीवाल के आधे नेता जेल में, आधे बेल पर
प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि राहुल गांधी को अडाणी के 20 हजार करोड़ पर चर्चा करनी थी तो सदन चलने देते, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा बीजेपी के लोकतंत्र मिटाने के दिए गए बयान पर सांसद ने कहा कि इसका सही जवाब वही केजरीवाल ही दे पाएंगे, जिनके आधे नेता जेल में और आधे बेल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed