फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Priyanka , Pramod letter written with the blood

प्रियंका, प्रमोद के लिए खून से लिखा खत

Sun, 19 Jun 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Priyanka , Pramod letter written with the blood
प्र‌ियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने की सुगबुगाहट के साथ ही सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। निर्मल खत्री की जगह कौन लेगा, अभी तय नहीं लेकिन इसके लिए जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेसियों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को खून से खुला खत लिखकर प्रमोद तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने और प्रियंका गांधी को यूपी में प्रचार की कमान सौंपे जाने की मांग की।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक सवर्णों को साधने के लिए कांग्रेस इस बार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कोई ब्राह्मण चेहरा खोज रही है। इस चर्चा में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और जितिन प्रसाद के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेसियों का एक गुट प्रियंका गांधी को यूपी में प्रचार की कमान सौंपने की मांग कर रहा है। शनिवार को कांग्रेसियों ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को खून से लिखा खुला पत्र भेजा और नेहरू-गांधी के पैतृक आवास आनंद भवन के सामने प्रदर्शन किया। पत्र में कांग्रेसियों ने लिखा है कि 2017 में यूपी के विधानसभा के चुनाव के दौरान विरोधी दलों से मुकाबले के लिए स्टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी को कमान सौंपना जरूरी है। 
विज्ञापन


मजबूत नेता के तौर पर जनता को कांग्रेस से जोड़ने का काम वही कर सकती हैं। वहीं, प्रमोद तिवारी को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से ब्राह्मण वोटों के साथ अन्य जातियों के वोटों का फायदा भी पार्टी को मिल सकता है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे ने कहा कि प्रियंका यूपी की सक्रिय राजनीति में आती हैं तो प्रदेश में 28 वर्षों के वनवास के बाद पार्टी को पुन: संजीवनी मिल जाएगी। इस मौके पर जिशान अहमद, विजय निषाद, इश्तियाक अहमद, सुशील कुमार, विजय श्रीवास्तव, रितेश हेला, कामेश्वर सोनकर, प्रशांत पांडेय, विनय गौतम, हिमांशु केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed