फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Private lineman dies after falling from electricity pole

Prayagraj News: बिजली के खंभे से गिरकर निजी लाइनमैन की मौत

Thu, 27 Aug 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 27 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Private lineman dies after falling from electricity pole
करनाईपुर क्षेत्र के मृतक विनोद कुमार की फाइल फोटो।
बहरिया थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे से गिरने से एक निजी लाइनमैन 26 वर्षीय विनोद कुमार यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन

राजेपुर गांव के गजेढ़ी में मंगलवार शाम हरिराम पट्टी उर्फ कटनई निवासी विनोद एक संविदा कर्मचारी के साथ पहुंचा। खंभे पर चढ़कर तार खींचते समय पैर रखने का पैडल टूट गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी करीब तीन माह पहले हुई थी। बहरिया थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed