फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Private line man death from electric shock, case filed against je and line man

Prayagraj: विद्युत करंट की चपेट में आने से निजी कर्मी की मौत, जेई और लाइन मैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 13 May 2025 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 May 2025 12:49 PM IST
सार

मांडा थाना क्षेत्र के दशवार गांव में उपभोक्ता की विद्युत सप्लाई दुरुस्त करने के दौरान करंट की चपेट में आकर पोल से नीचे गिरे निजी कर्मी की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Private line man death from electric shock, case filed against je and line man
अशोक गौड़ उर्फ कल्लू। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

मांडा थाना क्षेत्र के दशवार गांव में उपभोक्ता की विद्युत सप्लाई दुरुस्त करने के दौरान करंट की चपेट में आकर पोल से नीचे गिरे निजी कर्मी की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतक के बेटे की तहरीर पर हाटा उपकेंद्र के जेई और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी। थाना क्षेत्र के कोषडा खुर्द गांव निवासी अशोक गौड़ उर्फ कल्लू कुछ साल पहले विद्युत विभाग में बतौर संविदा कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन


निष्कासित होने के बावजूद विद्युत विभाग उनसे मरम्मतीकरण कार्य कराता रहा। इसी कड़ी में सोमवार शाम विद्युत उपकेंद्र हाटा के मेहाजागीर फीडर से जुड़े दशवार गांव में एक उपभोक्ता की विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई। शिकायत पर उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी ने कल्लू गौड़ को उपभोक्ता की सप्लाई बहाल कराने की जिम्मेदारी सौंपी। निर्देश पर निजी कर्मी कल्लू गौड़ (50) शाम करीब 5:20 बजे दशवार गांव निवासी जहरु के घर सामने लगे विद्युत पोल पर चढ़कर उपभोक्ता का तार जोड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गया और विद्युत पोल से नीचे पत्थर पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अनान-फानन में इलाज के लिए घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक देख मौजूद डॉक्टर ने मिर्जापुर शहर स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में कल्लू गौड़ की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचने पर मृतक की पत्नी सुनीता देवी, बेटा रोशन, आशीष, प्रदीप, बेटी रेनू, शुभम कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।


सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर भेज दिया। मृतक के बेटे रोशन गौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर हाटा उपकेंद्र के अवर अभियंता और संविदा कर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हाटा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता साधुराम और लाइनमैन राजेश शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed