{"_id":"5d069a6c8ebc3e43151338eb","slug":"private-doctor-will-stay-on-strike-opd-will-be-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी डॉक्टर आज रहेंगे हड़ताल पर, ठप रहेगी ओपीडी, होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी डॉक्टर आज रहेंगे हड़ताल पर, ठप रहेगी ओपीडी, होगी परेशानी
Mon, 17 Jun 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
patient
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में डॉ. परिभा मुखर्जी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में लामबंद डॉक्टरों ने आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। सोमवार को आईएमए के आवाहन पर निजी डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। नर्सिंग होमों और क्लीनिकों पर ओपीडी ठप रहेगी। पैथालॉजी और डाइग्नोसिस सेंटर भी बंद रहेंगे। शुक्रवार से जारी चार दिन आंदोलन का यह चरण मरीजों पर भारी पड़ेगा।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आरकेएस चौहान के मुताबिक डॉक्टरों पर आए दिन हो रहे हमलों को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। पश्चिम बंगाल की घटना पर अफसोस जताने के बजाय वहां की सीएम हठवादी रवैया अपनाएं हैं। ऐसे में लामबंद चिकित्सक सुरक्षा और इस संबंध में कानून बनाने की मांग पूरी करने के लिए हड़ताल पर रहेंगे।
बता दें कि शुक्रवार और शनिवार को एमएलएन मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी ठप करा मेडिकल स्टोर बंद कराए थे। माना जा रहा है कि सोमवार को भी एसआरएन में कामकाज नहीं होगा। जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। वहीं एएमए की बैठक मेें सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। शाम को सभा भी प्रस्तावित है। पीएमएस संघ ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।