{"_id":"65d1ba4b93e155eaa4008705","slug":"prisoner-who-appeared-in-the-court-attacked-the-inspector-constable-case-registered-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कचहरी में पेशी पर आए बंदी ने दारोगा-सिपाही पर बोला हमला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कचहरी में पेशी पर आए बंदी ने दारोगा-सिपाही पर बोला हमला, मुकदमा दर्ज
Sun, 18 Feb 2024 01:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:35 PM IST
सार
शनिवार को कचहरी में पेशी पर आए बदमाश ने सिपाही पर हमला बोल दिया। आरोपी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
up inspector
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कचहरी में नैनी जेल से पेशी पर ले गए बंदी सुनील ओझा उर्फ महाकाल ने दरोगा राजेश कुमार वर्मा और कांस्टेबल रामराज पर हमला बोल दिया। घटना दो दिन पहले की है जिसमें शनिवार रात एफआईआर दर्ज कराई गई। कचहरी में दरोगा राजेश कुमार वर्मा लॉकअप प्रभारी के रूप में तैनात हैं। उनका आरोप है कि पेशी पर लाए जाने के दौरान बंदी सुनील को कुछ लोगों ने खाने-पीने का सामान दिया। जिसे लेकर वह लॉकअप के भीतर जाने लगा।
विज्ञापन
रोकने पर सिपाही रामराज पर हमला बोल दिया। बीचबचाव कर वह दोनों को अपने ऑफिस में ले गए तो वहां कुर्सी उठाकर सिपाही के साथ-साथ उन पर भी हमला किया जिसमें दोनों चोटिल हो गए। कर्नलगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा की तस्वीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन