फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   principal transfer news

31 मार्च 2021 को अवकाश ग्रहण कर रहे शिक्षकों की जगह हो सकेगा स्थानांतरण

Wed, 04 Nov 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
principal transfer news
principal transfer news
प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यो की स्थानांतरण की मांग जल्द पूरी होने वाली है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक के अनुसार 31 मार्च 2021 को अवकाश ग्रहण कर रहे शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यो की जगह स्थानांतरण हो सकेगा। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों से 31 मार्च 2021 को रिटायर हो रहे शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों का ऑनलाइन विवरण मांगा है। यह सूचना 20 नवंबर तक अपर शिक्षा निदेशक के कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक का कहना है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 29 अक्तूबर 2020 को टीजीटी एवं प्रवक्ता के पदों का विज्ञापन 31 मार्च 2021 तक रिक्त होने वाले पदों का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। ऐसे में उन पदों के सापेक्ष स्थानांतरण किया जाना संभव नहीं होगा।अपर शिक्षा निदेशक ने 31 मार्च के आगे खाली होने वाले पदों के सापेक्ष स्थानांतरण किया जाना संभव नहीं होगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से दिए गए प्रारूप पर डीआईओएस, जेडी को अपना विवरण भेजना होगा। इससे पहले जनवरी 2020 में अपर शिक्षा निदेशक की ओर से विवरण मांगा गया था, इसमें प्रदेश के 11 जनपदों से ही सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed