{"_id":"634439586536d93c8d535dec","slug":"principal-suspended-for-selling-books-to-scrap","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : कबाड़ी को किताबें बेचने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : कबाड़ी को किताबें बेचने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित
Mon, 10 Oct 2022 08:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 08:57 PM IST
सार
रविवार को अगियौना के प्रधान संदीप चौधरी को किसी ने सूचना दी थी कि कंपोजिट विद्यालय की किताबें कबाड़ी को बेच दी गई हैं। इस पर वह ग्रामीणों के साथ कबाड़ी के घर पहुंचे। वहां उन्हें लगभग एक क्विंटल किताबें मिलीं।
विज्ञापन
Kaushambi : परिषदीय प्राथमिक विद्यालय की किताबें।
- फोटो : social media
विस्तार
सदर ब्लॉक के अगियौना स्थित कंपोजिट विद्यालय में सरकारी किताबें कबाड़ी के हाथ बेचे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बीएसए प्रकाश सिंह ने इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही बीईओ को प्रकरण की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
रविवार को अगियौना के प्रधान संदीप चौधरी को किसी ने सूचना दी थी कि कंपोजिट विद्यालय की किताबें कबाड़ी को बेच दी गई हैं। इस पर वह ग्रामीणों के साथ कबाड़ी के घर पहुंचे। वहां उन्हें लगभग एक क्विंटल किताबें मिलीं। कबाड़ी ने बताया कि पुराने सत्र की इन किताबों को उसने रसोइये श्याम गुजारी से दस रुपये किलो के भाव से खरीदा था।
विज्ञापन
रसोइये ने बताया कि उसने प्रधानाध्यापिका प्रेमलता के कहने पर किताबें बेची थीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद बीएसए प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रेमलता को दोषी मानते हुए बीएसए ने सोमवार को उन्हें निलंबित कर दिया। प्रेमलता को प्राथमिक विद्यालय सादिकपुर सेमरहा से संबद्ध कर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रमोहन सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन