फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal's photo while sleeping in school goes viral, case of Mahuav Kala of Manda

प्रयागराज : स्कूल में सोते समय प्रधानाचार्य की फोटो वायरल, मांडा के महुआंव कला का मामला

Thu, 21 Dec 2023 11:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 11:55 AM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय महुआंव कला के प्रधानाध्यापक मोती लाल यादव की स्कूल में सोते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई। फोटो 12 दिसंबर दोपहर करीब पौने एक बजे की बताई जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। एक अभिभावक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि विद्यालय से अक्सर मोती लाल यादव गायब रहते हैं।

विज्ञापन
Principal's photo while sleeping in school goes viral, case of Mahuav Kala of Manda
स्कूल में सोते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महुआंव कला में प्रधानाध्यापक मोती लाल यादव की सोते समय एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसको लेकर अभिभावकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि इससे बच्चों का भविष्य संकट में है।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय महुआंव कला के प्रधानाध्यापक मोती लाल यादव की स्कूल में सोते हुए फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई। फोटो 12 दिसंबर दोपहर करीब पौने एक बजे की बताई जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। एक अभिभावक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि विद्यालय से अक्सर मोती लाल यादव गायब रहते हैं। कक्षा एक से पांच तक के लिए कुल आठ अध्यापकों की तैनाती के बाद भी बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता नहीं सुधर रही है।

विज्ञापन

Principal's photo while sleeping in school goes viral, case of Mahuav Kala of Manda
स्कूल में सोते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

शिक्षा का स्तर बेहतर करने के लिए सरकार द्वार निपुण भारत लक्ष्य निर्धारित किया है। शिक्षक अधिक होने के बावजूद पढ़ाई नहीं हो पा रही है। कक्षा दो के छात्र स्वर व व्यंजन के बारे में नहीं बता पाते हैं। कक्षा पांच के छात्र देश के राष्ट्रपति का नाम व प्रदेश के राज्यपाल, जिलाधिकारी, शिक्षा अधिकारी का नाम नहीं जानते हैं। स्कूल में सफाई व्यवस्था बेपटरी है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्धारित किए गए पैरामीटर पूर्ण नहीं किए गए हैं। वहीं मामले में बीईओ राजीव प्रताप सिंह ने जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed