फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   principal recruitment exam is postponed due to lock down

यूपीएचईएससी ने स्थगित की प्रचार्य भर्ती परीक्षा

Fri, 10 Apr 2020 05:21 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
principal recruitment exam is postponed due to lock down
डेमो - फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने 19 अप्रैल को प्रस्तवित प्राचार्य भर्ती परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने यह निर्णय लॉक डाउन के मद्देनजर लिया है। इससे पूर्व भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आयोग ने यह परीक्षा स्थगित की थी। यह परीक्षा तीसरी बार स्थगित की गई है।
विज्ञापन


यूपीएचईएससी को विज्ञापन संख्या 49 के तहत प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती करनी है। इनमें स्नातकोत्तर पुरुष के 134, स्नातकोत्तर महिला के 30, स्नातक पुरुष के 105 और स्नातक महिला के 21 पद हैं। प्राचार्य पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सबसे पहले एक मार्च को प्रस्तावित थी लेकिन परीक्षा कराने वाली एजेंसी का चयन न हो पाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी तिथि 29 मार्च निर्धारित की गई लेकिन इस बीच कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलने लगा और पूरे देश में लॉक डाउन हो गया। इसके देखते हुए आयोग ने 29 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा भी स्थगित कर दी और इसके लिए नई  ितथि 19 अप्रैल निर्धारित की। लॉक डाउन को देखते हुए आयोग ने इस बार लिखित परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएचईएससी की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार लिखित परीक्षा की अगली तिथि भविष्य में विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की जाएगी। अभ्यर्थी सूचनाओं के लिए आयोग की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed