फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal recruitment exam interview from tomorrow

प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार कल से

Sun, 13 Mar 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Principal recruitment exam interview from tomorrow
नौ साल बाद प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के साक्षात्कार कल से
विज्ञापन

- माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में 30 मार्च तक होगा साक्षात्कार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के साक्षात्कार सोमवार 14 मार्च से लगभग नौ साल बाद शुरू होंगे। सूबे के 18 मंडलों में कुल 632 पदों के लिए साक्षात्कार हो रहे हैं।
चयन बोर्ड की ओर से 18 मंडलों में प्रधानाचार्य के 632 के लिए 2013 में आवेदन निकाला गया था। लेकिन आवेदन लेने के बाद भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ गई। आखिरकार लगभग नौ साल बाद फिर से प्रक्रिया शुरू हुई। ऑफलाइन भरे गए आवेदनों को ऑनलाइन सत्यापन के बाद चयन बोर्ड ने साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित किया। साक्षात्कार चयन बोर्ड में होगा। इसके लिए पांच बोर्ड बनाए गए हैं। एक बोर्ड में औसतन 70 अभ्यर्थी का साक्षात्कार होगा। प्रतिदिन लगभग 350 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार होगा। कुछ शिक्षकों का कहना था कि यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने में दिक्कत होगी। इस बाबत चयन बोर्ड का कहना है कि साक्षात्कार निर्धारित तिथि पर संपन्न होंगे। जिन शिक्षकों का साक्षात्कार जिस दिन है, वह अपना प्रवेश पत्र दिखाकर उस दिन के लिए अवकाश ले सकते हैं। इसमें उनको कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएलएड स्क्रूटनी परीक्षा का परिणाम घोषित
प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से बीटीसी व डीएलएड के विभिन्न सत्रों की स्क्रूटनी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
बीटीसी 2015 द्वितीय सेमेस्टर की स्क्रूटनी परीक्षा में दो विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। उनके परिणाम में कोई संशोधन नहीं हुआ है। बीटीसी 2015 तृतीय सेमेस्टर में भी किसी के परिणाम में परिवर्तन नहीं हुआ। डीएलएड 2017 प्रथम सेमेस्टर में किसी का परिणाम नहीं बदला है। डीएलएड 2017 तृतीय सेमेस्टर में 30 अभ्यर्थियों के अंक बदले हैं, जबकि तीन विद्यार्थी पास हुए हैं। डीएलएड 2018 प्रथम सेमेस्टर में 15 अभ्यर्थी के अंक बदल गए हैं, जबकि 3 उत्तीर्ण हुए हैं। डीएलएड 2018 द्वितीय सेमेस्टर में 85 अभ्यर्थियों के अंक में परिवर्तन हुआ है जबकि 09 अभ्यर्थी और उत्तीण हुए हैं। इसके अलावा नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग के विभिन्न सत्रों की स्क्रूटनी परीक्षा परिणाम जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed