फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal Recruitment 2013: Interview of six candidates on July 29, board is taking on the orders of Court

प्रधानाचार्य भर्ती 2013 :छह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 29 जुलाई को, कोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ले रहा इंटरव्यू

Sat, 23 Jul 2022 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 09:42 PM IST
सार

UPHESC NEWS : लगभग आठ साल बाद चयन बोर्ड को भर्ती की सुध आई तो साक्षात्कार कराने का निर्णय लिया। मार्च 2022 में साक्षात्कार पूरा हुआ। इसी बीच विभिन्न कारणों से साक्षात्कार में शामिल न किए जाने पर छह अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए। 

विज्ञापन
Principal Recruitment 2013: Interview of six candidates on July 29, board is taking on the orders of Court
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रधानाचार्य भर्ती 2013 में छह अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का मौका मिला है। हाईकोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड इनका इंटरव्यू 29 जुलाई को सुबह 10 से 12 के बीच कराएगा। चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के विभिन्न मंडलों में प्रधानाचार्य के 632 पदों के लिए 2013 में विज्ञापन निकाला गया था। आवेदन लेने के बाद भर्ती प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई।

विज्ञापन



लगभग आठ साल बाद चयन बोर्ड को भर्ती की सुध आई तो साक्षात्कार कराने का निर्णय लिया। मार्च 2022 में साक्षात्कार पूरा हुआ। इसी बीच विभिन्न कारणों से साक्षात्कार में शामिल न किए जाने पर छह अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट ने इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन



चयन बोर्ड आगरा मंडल की अभ्यर्थी स्वालिहा परवीन, मेरठ मंडल के सुमित कुमार त्यागी, लखनऊ मंडल के हरी लाल कोरी, आगरा मंडल के शिवाजी, सहारनपुर मंडल के प्रणवीर सिंह और गोरखपुर मंडल के प्रियतम कुमार संतोष का साक्षात्कार 29 जुलाई कराएगा। सभी का साक्षात्कार एक दिन में और एक ही पाली में संपन्न होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी को मिले एमड के अंक 
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने हाईकोर्ट के आदेश पर टीजीटी 2021 की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी करुणापति शुक्ला को एमएड का अंक दिया है। अभ्यर्थी करुणापति शुक्ला को लिखित परीक्षा में 317.85 अंक और साक्षात्कार में 27 अंक मिले थे। इस पर करुणापति हाईकोर्ट चले गए और कहा कि उन्हें चयन बोर्ड ने बीएड और एमड का अंक नहीं दिया है। इस पर कोर्ट के आदेश पर चयन बोर्ड ने एमएड के 10 अंक दिए हैं। इससे अभ्यर्थी का कुल अंक 354.85 हो गया, जो सामान्य श्रेेणी की कटऑप मेरिट 355.06 से कम है। याची चयन की परिधि से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed