फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal of Inter College, three teachers, 78 corona infected including CO consolidation

इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य, तीन शिक्षिकाएं, सीओ चकबंदी समेत 78 कोरोना संक्रमित

Sat, 19 Dec 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Principal of Inter College, three teachers, 78 corona infected including CO consolidation
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
स्वास्थ्य विभाग के विशेष जांच अभियान में शुक्रवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य और तीन शिक्षिकाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं। सीओ चकबंदी, एसआरएन अस्पताल के दो डॉक्टर, एसबीआई सिविल लाइंस शाखा के डिप्टी मैनेजर सहित कुल 78 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 50 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। वहीं उपचार के दौरान दो मरीजों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक टॉरगेट ग्रुप के साथ रेंडम जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं। दो दिन बाद संक्रमितों की संख्या फिर कम हुई है। 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 78 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि शुक्रवार को 6602 लोगों की कोरोना जांच की गई। संक्रमण मुक्त होने वाले 50 लोगों में 10 लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 40 लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना संक्रमण को मात दी। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले 19963 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन


संक्रमितों में हाईकोर्ट के दो अफसर और सीएचसी धनूपुर की स्टाफ नर्स भी शामिल हैं। एक निजी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग में तैनात एक असिस्टेंट प्रोफेसर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed