फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Principal of Bishop Johnson Girls College calls Parul's appointment illegal, alleges embezzlement of PF

Prayagraj : बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्य ने पारुल की नियुक्ति को बताया अवैध, पीएफ के गबन का आरोप

Sun, 07 Jul 2024 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 07:41 PM IST
सार

सिविल लाइंस स्थित प्रेस रिपोर्टर क्लब में पत्रकारों से बातचीत में शर्ली मसीह ने बताया कि बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग की प्रधानाचार्य योजना लाल ने 11 फरवरी 2022 को इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद नियमानुसार रिक्त पद को भरने के लिए विज्ञापन जारी कराया जाना चाहिए था, लेकिन नहीं किया गया।

विज्ञापन
Principal of Bishop Johnson Girls College calls Parul's appointment illegal, alleges embezzlement of PF
प्रेस रिपोर्टर क्लब में बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल शर्ली मसीह व अन्य स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज। रविवार को कटरा स्थित बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य शर्ली मसीह ने रविवार को पूर्व प्रधानाचार्य पारूल सोलोमन को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने जहां उनकी नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताया, वहीं उन पर फीस और पीएफ की धनराशि के गबन का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन





विज्ञापन







सिविल लाइंस स्थित प्रेस रिपोर्टर क्लब में पत्रकारों से बातचीत में शर्ली मसीह ने बताया कि बिशप जॉनसन गर्ल्स विंग की प्रधानाचार्य योजना लाल ने 11 फरवरी 2022 को इस्तीफ़ा दे दिया था। इसके बाद नियमानुसार रिक्त पद को भरने के लिए विज्ञापन जारी कराया जाना चाहिए था, लेकिन नहीं किया गया। तब बिशप रहे पारुल सोलोमन के पिता पीटर पालदेव ने कुछ लोगों की मिली भगत से बिना विज्ञापन निकलवाए ही फ़र्ज़ी चयन समिति गठित करा दी। इसके बाद बिना विज्ञापन और साक्षात्कार के ही पारुल सोलोमन को बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल का प्रधानाचार्य बनवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्ली का कहना था कि चयन समिति में शामिल सदस्यों की ओर से प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति को अवैध बताए जाने के बाद बैंक ने पारुल सोलोमन के हस्ताक्षर से खाता संचालन पर रोक लगा दी। खाता सीज़ कर दिया। शर्ली ने आरोप लगाया कि इसके के बाद से पारुल सोलोमन ने कुछ कर्मियों और अपने पिरवार के सदस्यों की मिली भगत से कर्मचाररों के पीएफ और बच्चों की फीस की रकम में हेराफेरी शुरू कर दी।










पारुल क्रमचारियों को वेतन कुछ देती थीं और हस्ताक्षर किसी ओर पर कराती थीं। इतना कर्चारियों के पीएफ मद का करोड़ो रुपए का गबन कर लिया गया है। प्रबंध समिति बदल जाने पर जब इसकी शिकायत की गई, तब जांच में सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद पारुल को प्रधानाचार्य पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed