{"_id":"5a0f38c54f1c1b70548bde47","slug":"principal-lockout-in-ado-panchayat-office2","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने एडीओ पंचायत कार्यालय में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने एडीओ पंचायत कार्यालय में की तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
नेवादा ब्लॉक में धरना देते ग्राम प्रधान संघ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीआरओ की बदसलूकी से खफा ग्राम प्रधानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दूसरे दिन प्रधानों ने एडीओ पंचायत नेवादा के दफ्तर में तालाबंदी कर ब्लॉक परिसर में धरना दिया। चेताया कि शनिवार से विकास कार्य ठप कर सभी ब्लॉकों में आंदोलन किया जाएगा। उनका यह आंदोलन डीपीआरओ का स्थानांतरण नहीं होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
नेवादा ब्लॉक में विकास कार्यों की बैठक के दौरान डीपीआरओ कमल किशोर ने गुरुवार को शौचालय निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखाने पर दुर्गापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भरत द्विवेदी को भला-बुरा कह दिया था। इससे नाराज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधान लामबंद हो गए। बदसलूकी से खफा प्रधान डीपीआरओ के तबादले की मांग को लेकर अड़ गए।
विज्ञापन
दिन भर धरने के बावजूद बात नहीं बनने पर शुक्रवार को भी पूरे क्षेत्र के प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। यहां एडीओ पंचायत के दफ्तर में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपनारायण त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार से जिले भर के ग्राम प्रधान विकास कार्य ठप कर ब्लॉक मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उनका यह आंदोलन जिला पंचायत राज अधिकारी के तबादला नहीं होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर आठों ब्लॉक अध्यक्ष के साथ ही रवींद्र सिंह, राजकुमार वाजपेयी, बृजभान सिंह यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, विनोद कुमार मिश्र, श्रद्धा सरोज, बांकेलाल, राजेश कुमार, रेनू यादव, फूलकली, रामबाबू, जगन्नाथ पाल, श्याम सिंह, बृजेंद्र सिंह समेत तमाम ग्राम प्रधान, प्रतिनिधि मौजूद रहे।