फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prime Minister's Housing Scheme: Minister Nand Gopal Gupta Nandi handed over the keys of the house to more than 100 poor

प्रधानमंत्री आवास योजना : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने 100 से अधिक लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी

Thu, 26 Aug 2021 04:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Aug 2021 04:55 PM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थीयों को चाभी सौंपते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब से इस देश की बागडोर संभाली है, तब से आज तक उनकी नीतियों और नेतृत्व के केंद्र में गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और युवा रहे हैं।

विज्ञापन
Prime Minister's Housing Scheme: Minister Nand Gopal Gupta Nandi handed over the keys of the house to more than 100 poor
Prayagraj News : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपते कैबिनेट मंत्री नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी और प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने आज प्रयागराज सर्किट हाउस सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी ) के 100 से अधिक लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी सौंपी। अपना आशियाना बनाने का सपना पूरे होने की खुशी लोगों के आंखों में स्पष्ट झलक रही थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रयागराज में 14,000 लाभार्थियों के आवास की स्वीकृति हुई है, जिसके सापेक्ष 9,179 लाभार्थियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थीयों को चाभी सौंपते हुए मंत्री नंदी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में जब से इस देश की बागडोर संभाली है, तब से आज तक उनकी नीतियों और नेतृत्व के केंद्र में गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और युवा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक देशवासी के सर पर पक्की छत हो, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। 

विज्ञापन

Prime Minister's Housing Scheme: Minister Nand Gopal Gupta Nandi handed over the keys of the house to more than 100 poor
Prayagraj News : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपते कैबिनेट मंत्री नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता। - फोटो : प्रयागराज
मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्धन, गरीब और जरुरत मंद लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश पूरे देश में अव्वल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन में बदलाव आया है। आज वह आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हुआ है। अभी दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने 20 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन से जोड़ा है। हमारी सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सतत समर्पित है।

महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी ने मिशन शक्ति के तहत 18 महिला लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी। महापौर ने आवास पाने वाले लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर आयुक्त रवि रंजन, पीओ डूडा वर्तिका सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, नामित पार्षद अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed