फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prime Minister Narendra Modi arrives in Prayagraj

खुद को यूपी का बता प्रयागराज से मोदी का चुनावी शंखनाद, कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

Sun, 16 Dec 2018 04:55 PM IST
Vikas Kumar राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi arrives in Prayagraj
प्रयागराज में जनसंभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
कुंभ मेले के लिए 4048 करोड़ की 366 परियोजनाओं का लोकार्पण करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज की धरती से मिशन-2019 के लिए चुनावी शंखनाद भी किया। पीएम ने यहां अगले महीने आयोजित होने वाले कुंभ के मद्देनजर कई कार्यों की शुरुआत और जनसभा कर हिंदुत्व के मुद्दे को धार दी तो वहीं, दूसरी ओर पिछले कुछ माह से कांग्रेस द्वारा किए जा रहे हमलों का जवाब भी खास अंदाज में दिया। राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई क्लीन चिट मिलने के बाद मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने खुद को न्याय पालिका, संस्था और यहां तक कि देश से भी खुद का ऊपर माना है।
विज्ञापन

  
रविवार को अंदावा के संत निरंकारी मैदान में आयोजित जनसभा में पीएम ने अपने 33 मिनट के उद्बोधन के पहले भाग में जहां कुंभ की महत्ता का बखान किया तो वहीं, इसके बाद वे कांग्रेस पर हमलावर हो गए। अगले वर्ष हो रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम ने खुद को उत्तर प्रदेश का ही बताया। पीएम के भाषण से स्पष्ट था कि मिशन-2019 में वे तभी सफल हो सकेंगे, जब उन्हें पिछले चुनाव जैसी सफलता यूपी से मिले।
विज्ञापन


मोदी ने अपने भाषण में सपा और बसपा का बिल्कुल भी जिक्र नहीं किया। उनके भाषण के दूसरे हिस्से में कांग्रेस ही निशाने पर रही। कहा कि देश में सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली इस पार्टी ने हमेशा ही खुद को हर कानून, न्याय पालिका एवं देश से भी ऊपर खुद को माना। इस पार्टी ने देश ही हर उस संस्था को बर्बाद करने का काम किया जो उसकी मर्जी से नहीं चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Prime Minister Narendra Modi arrives in Prayagraj
प्रयागराज में जनसंभा का अभिनंदन करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम ने यहां तक यह भी कह डाला कि प्रयागराज और यूपी के लोगों से बेहतर कौन जान सकता है कि कांग्रेस को न्याय पालिका क्यों पसंद नहीं है। इस दौरान पीएम ने कहा कि देश किस तरह से बदल रहा है। नया भारत कैसे पौराणिकता और आधुनिकता को समेट रहा है, उसकी झलक अर्धकुंभ में मिलने वाली है। पीएम ने हिंदुत्व मुद्दे को धार देने के लिए गंगा, यमुना एवं सरस्वती के जयकारे भी लगाए। अंत में तीर्थराज प्रयाग और भारत माता की जयकार भी उन्होंने लगाई।

Prime Minister Narendra Modi arrives in Prayagraj
संगम तट पर सपाइयों ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रयागराज के संगम में गंगा पूजन और कुंभ की कुशलता के लिए कामना करके लौटते समय प्रधानमंत्री को सपाइयों ने काला झंडा दिखाया बैरिकेडिंग को पारकर एक युवक अचानक गाड़ी के सामने आ गया उसने काला झंडा लहरा दिया पुलिस वालों ने उसे दबोच कर पीछे फेंका। इसी बीच किसी ने पुआल के ढेर में माचिस की तीली फेंक दी, जिससे आग लग गई और अफरातफरी की स्थिति बन गई। फायर ब्रिगेड के लोगों ने पहुंचकर थोड़ी देर में आग पर काबू पाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed