फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prime Minister misled the country by lying: Jitin Prasad

प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश कर गुमराह किया- जितिन प्रसाद

Tue, 06 Mar 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister misled the country by lying: Jitin Prasad
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद फूलपुर क्षेत्र पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्र के समर्थन में गवर्नमेंट प्रेस गेट पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्ष में न मंहगाई कम हुई और न युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में आपसी सद्भाव बिगड़ा है। सभा के बाद में प्रसाद ने एजी आफिस, यूपी बोर्ड, पुलिस मुख्यालय, सीडीए पेंशन कर्मचारियों के बीच जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


जितिन प्रसाद ने तेलियरगंज, गोविन्दपुर, बघाड़ा और नेता चौराहा अल्लापुर में भी सभाओं को सम्बोधित किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी बावत बीजेपी की ओर से भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल देखकर बीजेपी के लोग गलत खबर प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीजेपी ने यह दुष्प्रचार किया कि समाजवादी पार्टी और बसपा का गठबंधन के बाद कांग्रेस प्रदेश से अपने उम्मीदवारों को वापस ले सकती है। इस मौके पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, चौ0 जितेन्द्र नाथ सिंह, शेखर बहुगुणा, दिग्विजय सिंह, प्रमोद पाण्डेय, किशोर वार्ष्णेय, अभय अवस्थी, तलत अजीम, जय सिंह, संजय तिवारी, संत प्रसाद, मुकुन्द तिवारी, अंशुमन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांसद राजब्बर सात और आठ मार्च को शहर में रहेगें। वह फूलपुर लोक सभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मनीष मिश्रा के समर्थन में आयोजित अनेक सभाओं और कार्यक्रमों में शामिल होगें। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलपुर लोक सभा उपचुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रेसीडेंसी गार्डेन सरोजनी नायडू मार्ग, एजी ऑफिस के आगे शहर पश्चिमी के कार्यकर्ताओं सीधा-संवाद कार्यक्त्रस्म अपरान्ह 12 बजे आयोजित है। संवाद में प्रदेश के पूर्व के कबीना मंत्री नसीमउद्ददीन सिद्दीकी, नसीब पठान, वसीम अहमद आदि शामिल होगें। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक फुजैल हाशमी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed