फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Primary blueprint of settlement of Mahakumbh ready, one to nine sectors will remain towards the city.

Prayagraj : महाकुंभ की बसावट का प्राथमिक खाका तैयार, एक से नाै सेक्टर रहेगा शहर की ओर

Mon, 04 Nov 2024 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 03:42 PM IST
सार

करीब 4000 हेक्टेयर में लगने वाले महाकुंभ मेले की बसावट की प्राथमिक रूपरेखा मेला प्रशासन ने तैयार कर ली है। इसके तहत मेला क्षेत्र को 25 सेक्टरों में बांटते हुए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Primary blueprint of settlement of Mahakumbh ready, one to nine sectors will remain towards the city.
महाकुंभ का नक्शा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भले ही धरातल पर भूमि समतलीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन महाकुंभ की बसावट के लिए प्राथमिक खाका तैयार कर लिया गया है। इसके तहत एक से नाै तक के सेक्टर शहर की ओर प्रस्तावित हैं, जबकि 10 से 22 तक झूंसी की ओर रहेंगे। इसके अलावा 23 से 25 तक के सेक्टर अरैल में हो सकते हैं।

विज्ञापन


करीब 4000 हेक्टेयर में लगने वाले महाकुंभ मेले की बसावट की प्राथमिक रूपरेखा मेला प्रशासन ने तैयार कर ली है। इसके तहत मेला क्षेत्र को 25 सेक्टरों में बांटते हुए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रस्तावित बसावट के तहत सेक्टर एक और दो परेड ग्राउंड में होंगे, जबकि तीन संगम का क्षेत्र होगा। सेक्टरों की बसावट के साथ ही भीड़ और जाम से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से 1800 हेक्टेयर में पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। ट्रैफिक प्लान के तहत बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में पड़ने वाली पार्किंग का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन

ड्राइवर, नाविक, गाइड और ठेला संचालकों के लिए होंगे विशेष ट्रैक सूट

कुंभ मेले में कार्यरत ड्राइवरों, नाविकों, गाइडों और ठेला संचालकों के लिए अलग-अलग प्रकार के ट्रैक सूट निर्धारित किए गए हैं। चारों श्रेणियों के लिए विशेष ट्रैक सूट तैयार किए जा रहे हैं। इस प्रकार, हर श्रेणी की अपनी एक विशिष्ट पहचान होगी, जिससे यात्री आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और यात्री समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकेगा। प्रत्येक ट्रैक सूट पर कुंभ और पर्यटन विभाग का प्रतीक चिन्ह अंकित होगा। यह संबंधित व्यक्ति की पहचान को दर्शाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता में पारदर्शिता बनी रहेगी।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह का कहना है कि महाकुंभ-2025 में ड्राइवर, नाविक, गाइड और ठेला संचालकों को ट्रैक सूट प्रदान किए जाएंगे। इन ट्रैक सूट पर पर्यटन और कुंभ का लोगो भी अंकित होगा। ये बदलाव विशेष आकर्षण होंगे, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव व सुविधा प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed