{"_id":"698a2d0d318e341c350324c7","slug":"prices-of-peas-tomatoes-and-cabbage-plummet-due-to-new-arrivals-while-lemon-and-ginger-prices-remain-sharp-naini-news-c-417-1-nan1011-3372-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नई आवक से मटर, टमाटर व गोभी के दाम धड़ाम, नींबू-अदरक के तेवर तीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नई आवक से मटर, टमाटर व गोभी के दाम धड़ाम, नींबू-अदरक के तेवर तीखे
Tue, 10 Feb 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
कस्बा स्थित बाजार में जहां खेतों से ताजी हरी मटर, टमाटर, गोभी की बंपर आवक ने राहत दी है। सहालग की वजह से अदरक, लहसुन व नींबू के तेवर अब भी तीखे हैं।
मंडी में जो मटर पखवाड़े भर पहले 30 रुपये प्रति किलो थी, अब 20 रुपये और फूलगोभी 10 से 15 रुपये प्रति पीस पर आ गई है। वहीं शादी-विवाह में अदरक, लहसुन, नींबू का इस्तेमाल भारी मात्रा में होता है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार अदरक 80 से बढ़कर 120 रुपये प्रतिकिलो हो गया। वहीं, लहसुन 100 से 160 रुपये और नींबू 120 रुपये किलो तक बिक रहा है।
सब्जी व्यापारी तीरथ पटेल, वकील अहमद, मनोज कुमार बताते हैं कि लगन जोरों पर है। जिस वजह से नींब, लहसुन के दाम बढ़े हैं। मो. अकरम, निजाम उद्दीन, वैजनाथ का कहना है कि मंडी में क्षेत्रीय किसान मटर और गोभी लेकर आ रहे हैं। जिस वजह से भाव गिरे हैं।