फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Presidential candidate Shrikant Tiwari took the lead

Prayagraj News: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीकांत तिवारी ने बनाई बढ़त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Presidential candidate Shrikant Tiwari took the lead
बार एसोसिएशन मेजा की नई कार्यकारिणी के चुनाव में शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया सायं साढ़े चार बजे तक पूरा कर लिया गया, लेकिन गड़बड़ी का आरोप लगने पर पुन: मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीकांत तिवारी को 194, नरेंद्र त्रिपाठी को 129, अनिल यादव को 108 और हरिशंकर मिश्र को 106 मत मिले थे।
विज्ञापन

मंत्री पद के प्रत्याशी मनोज शुक्ला और संजय मिश्र में कांटे की टक्कर हुई। बता दें कि सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतदान की प्रक्रिया में कुल 1290 मतदाताओं में से 1192 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। करीब सवा नौ बजे रात अचानक अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी ने पुन: मतगणना कराए जाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि 550 मतों की गिनती कर ली गई थी, तभी एक प्रत्याशी ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुन: मतगणना कराए जाने की मांग की। मौके पर एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय, मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed