{"_id":"697e02cd23ebb10f9c0659a6","slug":"presence-of-mind-and-courage-of-the-points-man-at-naini-station-saved-the-life-of-a-passenger-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नैनी स्टेशन पर पॉइंट्स मैन के सूझबूझ और साहस से बची यात्री की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नैनी स्टेशन पर पॉइंट्स मैन के सूझबूझ और साहस से बची यात्री की जान
Sat, 31 Jan 2026 06:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Jan 2026 06:55 PM IST
सार
नैनी स्टेशन पर समय शनिवार को सायं चार बजे एक घटना होते-होते टल गई। प्लेटफार्म संख्या चार से गुजर रही गाड़ी संख्या 11071 कामायनी एक्सप्रेस (प्रयागराज की ओर) में एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
नैनी स्टेशन पर प्वॉन्ट्स मैन ने बचाई यात्री की जान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नैनी स्टेशन पर समय शनिवार को सायं चार बजे एक घटना होते-होते टल गई। प्लेटफार्म संख्या चार से गुजर रही गाड़ी संख्या 11071 कामायनी एक्सप्रेस (प्रयागराज की ओर) में एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन एवं प्लेटफार्म के बीच गिर पड़ा।
विज्ञापन
इसी समय गाड़ी को वेव करते हुए ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्स मैन सूबे सिंह चौधरी ने अद्भुत सूझबूझ, तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल कार्रवाई की और गिरते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
बता दें कि सूबे सिंह चौधरी मूल रूप से बीकानेर मंडल से हैं और माघ मेले के दौरान विशेष ड्यूटी के लिए प्रयागराज मंडल आए हैं। वर्तमान में उन्हें नैनी स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात किया गया है। उनके इस सराहनीय और साहसिक कार्य से न केवल एक यात्री की जान बची, बल्कि रेल प्रशासन का गौरव भी बढ़ा है।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) अकांशु गोविल के मार्गदर्शन में प्रयागराज मंडल की टीम यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। ट्रेन के पूर्ण रूप से रुकने के बाद ही सुरक्षित तरीके से चढ़ें-उतरें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन