फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Presence of a priest and an affidavit are mandatory for marriage registration.

Prayagraj News: शादी के पंजीकरण में पुजारी की उपस्थिति और शपथपत्र जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Presence of a priest and an affidavit are mandatory for marriage registration.
निबंधन विभाग ने शादी के पंजीकरण के वक्त पुजारी की उपस्थिति भी अनिवार्य कर दी गई है। अगर पुजारी की मौजूदगी नहीं होगी तो विवाह का पंजीकरण भी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले वर और वधु पक्ष को शादी का कार्ड के साथ गवाह प्रस्तुत करना पड़ता था। इसी आधार पर विवाह का पंजीकरण कर किया जाता था। अब व्यवस्था बदल दी गई है। पंजीकरण के वक्त पुजारी की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा पुजारी को पंजीकरण के दौरान एक शपथपत्र भी देना होगा ताकि बाद में पुजारी को लेकर कोई विवाद न हो।
विज्ञापन

पुजारी की व्यवस्था पंजीकरण कराने वाले वर-वधु को करनी होगी। साथ ही पूर्व की व्यवस्था के तहत गवाह भी प्रस्तुत करना होगा। विवाह पंजीकरण में फर्जीवाड़ा रोकने और प्रमाणपत्रों की सत्यता सुनिश्चित करने के लिए कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुजारी की व्यवस्था लागू की गई है। यदि विवाह में परिवार या माता-पिता उपस्थित नहीं हैं तो विवाह संपन्न कराने वाले पुजारी/काजी की उपस्थिति रजिस्ट्रार के समक्ष अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी को एक नोटरीकृत शपथ पत्र देना होगा। इसमें उनका नाम, स्थायी/अस्थायी पता, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जैसी पूरी जानकारी दर्ज हो। शादी की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में जमा करना अनिवार्य है। यदि वर-वधु के माता-पिता या परिवार के वयस्क सदस्य पंजीकरण के समय उपस्थित होते हैं और विवाह का समर्थन करते हैं तो रजिस्ट्रार अपनी संतुष्टि के आधार पर पुजारी की उपस्थिति और वीडियो की शर्त में छूट दे सकते हैं। एआईजी स्टांप राकेश चंद्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुजारी की मौजूदगी में विवाह पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed