फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations underway to send notice to doctor in the case of ADM's son's death, statement not recorded yet

Prayagaraj : एडीएम के बेटे की मौत के मामले में डॉक्टर को नोटिस की तैयारी, अब तक नहीं दर्ज कराया बयान

Wed, 28 May 2025 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 May 2025 11:27 AM IST
सार

सिविल लाइंस में कार की टक्कर से एडीएम नागरिक आपूर्ति के बेटे 12 वर्षीय हृदयांश की मौत के मामले में जल्द डॉक्टर को नोटिस जारी हो सकता है।

विज्ञापन
Preparations underway to send notice to doctor in the case of ADM's son's death, statement not recorded yet
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस में कार की टक्कर से एडीएम नागरिक आपूर्ति के बेटे 12 वर्षीय हृदयांश की मौत के मामले में जल्द डॉक्टर को नोटिस जारी हो सकता है। 18 दिन बीतने के बाद भी डाॅक्टर ने न बयान दर्ज कराया है और न ही अपने उस ड्राइवर को पेश किया है, जो उनके मुताबिक घटना के वक्त कार चला रहा था।

विज्ञापन

मामले में सिविल लाइंस पुलिस वादी मुकदमा एडीएम नागरिक आपूर्ति विजय शर्मा व अन्य साक्षियों का बयान दर्ज कर चुकी है। अब कार मालिक डॉक्टर का बयान दर्ज किया जाना है। फिलहाल, अब तक वह बयान दर्ज कराने नहीं आए हैं। पुलिस जल्द उन्हें नोटिस भी जारी कर सकती है। नोटिस में उन्हें निर्देशित किया जाएगा कि जांच में सहयोग करते हुए वह अपना बयान दर्ज कराएं।

विज्ञापन


साथ ही उस ड्राइवर को भी पेश करें, जिसके संबंध में उन्होंने खुद पुलिस को बताया है कि घटना के दौरान कार वह ही चला रहा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने ड्राइवर का नाम सत्यम बताया है। जिस कार की टक्कर से मासूम की मौत हुई, वह बेली अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर की है। उनके भाई भी डॉक्टर हैं। थाना प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि विवेचना चल रही है। सभी संबंधित पक्षों का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक क्या हुआ

नौ मई की रात सर्किट हाउस के ठीक सामने हुई थी घटना

रात में पिता संग टहलने निकले मासूम की तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई थी मौत।

जांच में कार बेली अस्पताल में तैनात डॉक्टर की होने की बात आई थी सामने।

पुलिस ने लखनऊ स्थित गैराज से बरामद की थी कार।

रविवार को पुलिस ने दर्ज किया था एडीएम का बयान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed