फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations underway to introduce LHB rakes on the Ganga Gomti Express.

Prayagraj News: गंगा गोमती एक्सप्रेस में एलएचबी रेक लगाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to introduce LHB rakes on the Ganga Gomti Express.
रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए चलने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस को अब आधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) रेक से लैस करने की तैयारी की है। इस बदलाव से यात्रियों का सफर और आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में गंगा गोमती में पारंपरिक आईसीएफ कोच लगे हैं। एलएचबी कोच की बात करें तो वह तकनीकी रूप से काफी उन्नत होते हैं। ये कोच वजन में हल्के होने के साथ-साथ हाई-स्पीड पर भी बेहद स्थिर रहते हैं, जिससे झटके कम लगते हैं और यात्रा आरामदायक रहती है। दुर्घटना की स्थिति में डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ते नहीं हैं।
विज्ञापन

ट्रेन में अब एसी चेयरकार के एक की जगह दो कोच होंगे। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि रेलवे का यात्री सुविधाओं पर जोर है। गंगा गोमती को भी आने वाले दिनों में एलएचबी रेक से लैस किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

लखनऊ इंटरसिटी को भी मिलेगी सौगात
- रेलवे सूत्रों के अनुसार, गंगा गोमती एक्सप्रेस के बाद लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी एलएचबी रेक से लैस करने की तैयारी है। इससे यात्रियों का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed