फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations underway to connect Subedarganj and Chhivki via double-decker bus.

Prayagraj News: डबल डेकर बस से सूबेदारगंज को छिवकी से जोड़ने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to connect Subedarganj and Chhivki via double-decker bus.
डबल डेकर बसों को चलाने की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में सूबेदारगंज को छिवकी से जोड़ने के लिए डबल डेकर बस चलाने की पुख्ता तैयारी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) पहली बार शहर के भीतर सिटी बस सेवा का संचालन करेगा।
विज्ञापन


प्रयाग डिपो की देखरेख में संचालित होने वाली इन डबल डेकर बसों का रूट निर्धारण सप्ताह भर के भीतर फाइनल हो जाएगा। हाल ही में पत्थर गिरजाघर से अलोपीबाग तक सफल ट्रायल किया जा चुका है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा तो इसी महीने 65 सीटों वाली इन आधुनिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा और सुगमता को लेकर हो रहा मंथन
- शहर के भीतर डबल डेकर बस जैसी भारी-भरकम और ऊंची गाड़ियों के संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए, इसके लिए रोडवेज प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। ऐसे मार्गों का बारीकी से चयन किया जा रहा है जहां रेल अंडरब्रिज (आरयूबी), नीचे लटके विद्युत तार या पेड़ों की घनी और नीची डालें आड़े न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट से सिविल लाइंस होते हुए झूंसी रूट पर भी विचार
- सूबेदारगंज और छिवकी के बीच इस सेवा के शुरू होने से न केवल दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि रेलवे स्टेशनों के बीच आवागमन भी बेहद आसान हो जाएगा। इसके अलावा, परिवहन निगम की ओर से बम्हरौली एयरपोर्ट से झूंसी और शहर के कुछ अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर भी डबल डेकर बसों के संचालन को लेकर लगातार मंथन जारी है। आने वाले दिनों में इन रूटों पर भी लोगों को सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है।

डबल डेकर बस के लिए रूट सर्वे चल रहा है। इसी सप्ताह रूट फाइनल होने की उम्मीद है। सूबेदारगंज से छिवकी रूट पर भी विचार चल रहा है। रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed