Prayagraj : कसारी मसारी में अतीक की बेनामी संपत्ति पर बनेगी एक और आवासीय योजना, तैयारी शुरू
चकिया के कसारी मसारी में माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति पर पद्म लोक आवास योजना को मंजूरी मिलने के बाद अतीक की ही बेनामी संपत्ति पर एक और आवासीय योजना का निर्माण कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चकिया के कसारी मसारी में माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति पर पद्म लोक आवास योजना को मंजूरी मिलने के बाद अतीक की ही बेनामी संपत्ति पर एक और आवासीय योजना का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। चकिया के कसारी मसारी में माफिया अतीक की बेनामी संपत्ति पर पीडीए की ओर से पद्म आवास योजना के तहत 2-बीएचके वाले 602 फ्लैट्स बनाए जाने हैं। इसके लिए पीडीए को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की हरी झंडी से मिल चुकी है। पीडीए की ओर से 9811.35 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पार्किंग व 14 मंजिल की आवासीय योजना का निर्माण कराया जाएगा।
पहले चरण में निर्माण कार्य के दौरान 150 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। दूसरे चरण में 6440.61 वर्ग मीटर जमीन पर एक अन्य बहुमंजिला आवासीय योजना का निर्माण कराया जाना है। पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी ग्रुप हाउसिंग का निर्माण माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति पर कराया जाना है। हालांकि, दूसरे चरण में कितने और किस प्रकार के फ्लैट बनाए जाएंगे, यह अभी तय नहीं है। पीडीए की ओर से मांगे गए सुझाव में तकरीबन 1200 लोगों ने अपने सुझाव दिए थे और इनमें से 70 फीसदी लोगों ने 2-बीएचके फ्लैट को वरीयता दी थी।
दूसरे चरण में भी मिलेंगी कई सुविधाएं
चकिया के कसरी मसारी में दूसरे चरण की आवास योजना में भी लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सौर पैनलों के माध्यम से स्वच्छ व नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा। वैज्ञानिक रूप से विकसित वर्षा जल निकासी की व्यवस्था होगी। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा।
चकिया के कसारी मसारी में कुल 16251.96 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आवासीय योजना का निर्माण कराया जाना है। पहले चरण में 9811.35 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पद्म आवास योजना को रेरा से हरी झंडी मिल चुकी है जिसके तहत 602 फ्लैट्स बनाए जाने हैं। दूसरे चरण में 6440.61 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर आवासीय योजना का निर्माण कराया जाना है। -उपाध्यक्ष्र, ऋषि राज, प्रयागराज विकास प्राधिकरण