फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations to start LT grade recruitment along with RO/ARO Pre, the commission has received the requisition

UPPSC : आरओ/एआरओ प्री के साथ एलटी ग्रेड भर्ती शुरू करने की तैयारी, आयोग को मिल चुका है अधियाचन

Sun, 13 Jul 2025 02:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 02:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को प्रवक्ता व एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन मिल चुका है। आयोग ने आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है।

विज्ञापन
Preparations to start LT grade recruitment along with RO/ARO Pre, the commission has received the requisition
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को प्रवक्ता व एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन मिल चुका है। आयोग ने आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के आयोजन के बाद एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है।

विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 इस महीने 27 तारीख को प्रस्तावित है। इस भर्ती के लिए 10,76,004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के इतिहास की यह सबसे बड़ी परीक्षा है। ऐसे में आयोग के सभी अफसर इस परीक्षा के सफल आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन

आयोग के सूत्रों का कहना है कि आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के बाद राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता व एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पर काम शुरू होगा। इसके लिए आयोग को प्रवक्ता व एलटी ग्रेड शिक्षक के 9017 पदों का अधियाचन मिल चुका है। हालांकि, प्रवक्ता के कुछ विषयों के अधियाचन का अभी इंतजार है। आयोग का प्रयास यही है कि दोनों भर्तियां जल्द से जल्द शुरू करा दी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2020 और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2018 में जारी किया गया था। पिछली बार प्रवक्ता के पदों पर भर्ती प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से की गई थी जबकि एलटी ग्रेड शिक्षक के पदों एकल परीक्षा के माध्यम से भर्ती हुई थी। इस बार एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती भी प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed