फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations to release the result of PG entrance exam this week

Prayagraj News: पीजी प्रवेश परीक्षा का परिणाम इस हफ्ते जारी करने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Preparations to release the result of PG entrance exam this week
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) में दाखिले के लिए 10 से 13 जून तक हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति इसी हफ्ते जारी करने की तैयारी में है। इविवि प्रशासन जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह से प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
विज्ञापन

इविवि में पीजी के 61 विषयों की 7231 सीटों पर प्रवेश के लिए 31,768 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। पीजीएटी-1 के 31, पीजीएटी-2 के 24, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तीन और कॉमर्स एवं लॉ के तीन पाठ्यक्रमों में दाखिले होने हैं। प्रवेश परीक्षा में 85 से 90 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ओएमआर शीट की स्कैनिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के लिए पहली बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग भी कराई जाएगी, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। इस बारे में इविवि की प्रवेश समिति जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। पहले अभ्यर्थियों को विभागीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब काउंसलिंग सीधे भारत सरकार के समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी और काउंसलिंग पूरी होने के बाद अभ्यर्थी विभागों में जाकर प्रवेश ले सकेंगे। इससे अभ्यर्थियों का पूरा डाटा शिक्षा मंत्रालय के पास भी उपलब्ध रहेगा और विश्वविद्यालय को अलग से डाटा उपलब्ध कराने की जरूरत नहीं बढ़ेगी। समर्थ पोर्टल पर काउंसलिंग से प्रवेश में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed