फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations should be completed before the advertisement is issued in December

UPESSC : दिसंबर में विज्ञापन निकालने से पहले पूरी कर ली जाए तैयारी, शिक्षा सेवा चयन आयोग की बैठक में चर्चा

Thu, 09 Oct 2025 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 05:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की बुधवार को हुई बैठक में नया वर्ष शुरू होने से पहले नई भर्ती के लिए विज्ञापन निकालने पर चर्चा हुई। प्रक्रियागत भर्तियों की भी सभी औपचारिकताएं और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई।

विज्ञापन
Preparations should be completed before the advertisement is issued in December
असिस्टेंट प्रोफेसर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की बुधवार को हुई बैठक में नया वर्ष शुरू होने से पहले नई भर्ती के लिए विज्ञापन निकालने पर चर्चा हुई। प्रक्रियागत भर्तियों की भी सभी औपचारिकताएं और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने की बात कही गई, ताकि नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद किसी तरह का गतिरोध न रहे और विज्ञापित पदों पर समयबद्ध तरीके से भर्ती की जा सके।

विज्ञापन


आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों के लिए परीक्षा कराने के साथ परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं लेकिन अभ्यर्थियों ने रिजल्ट को लेकर कई तरह की आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इसके अलावा प्रो.कीर्ति पांडेय ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


इन वजहों से असिस्टेंट प्रोफेसर का साक्षात्कार एवं प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस गतिरोध के बीच और राम सुचित के कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने के बाद बुधवार को आयोग की पहली बैठक हुई। अध्यक्ष ने पुरानी एवं नई भर्तियों की बाबत समयबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। तय सीमा में पोर्टल तैयार करने के साथ अधियाचन लिए जाने की बात कही गई। बैठक में सदस्यों के अलावा सचिव और परीक्षा नियंत्रक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर परीक्षा कराने का आश्वासन

साक्षात्कार एवं परीक्षा कराने और नई भर्ती का विज्ञापन निकालने की मांग को लेकर युवा मंच से जुड़े प्रतियोगियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष राम सुचित से मिला। उनका कहना था कि साक्षात्कार और परीक्षा टलने से प्रतियोगियों में नाराजगी है। प्रतियोगियों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाने की भी बात कही। इस पर अध्यक्ष ने शासन के निर्देश पर परीक्षा एवं साक्षात्कार कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने जल्द ही नई भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू किए जाने का आश्वासन दिया। प्रतियोगियों ने सरकार से भी आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देने की मांग की। अध्यक्ष से वार्ता करने वालों में अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रभाकर सिंह, राहुल पांडेय आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed