फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations for the Magh Mela will be like the Maha Kumbh, with direction-wise special trains running from

प्रयागराज : महाकुंभ जैसी रहेगी माघमेले की तैयारी, नौ स्टेशनों से चलेंगी दिशावार विशेष ट्रेनें, लागू होगी कलर क

Sat, 10 Oct 2026 05:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Oct 2026 05:18 PM IST
सार

आगामी माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए रेलवे ने महाकुंभ की तर्ज पर खास तैयारी की है। शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशनों से दिशावार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी और भीड़ प्रबंधन के लिए कलर कोडिंग व्यवस्था लागू होगी।

विज्ञापन
Preparations for the Magh Mela will be like the Maha Kumbh, with direction-wise special trains running from
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए रेलवे ने महाकुंभ की तर्ज पर खास तैयारी की है। शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशनों से दिशावार विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी और भीड़ प्रबंधन के लिए कलर कोडिंग व्यवस्था लागू होगी। प्रयागराज जंक्शन की ही बात करें तो लखनऊ-वाराणसी जाने वाले यात्री लाल, मिर्जापुर-पीडीडीयू वाले नीले, मानिकपुर-सतना वाले पीले और कानपुर-फतेहपुर की ओर जाने वाले यात्री हरे रंग के निर्धारित आश्रय स्थलों में रुकेंगे।

विज्ञापन


मुख्य स्नान पर्वों पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए वन-वे (एक तरफ से प्रवेश और दूसरी तरफ से निकास) व्यवस्था रहेगी। प्रयागराज जंक्शन पर केवल लीडर रोड (सिटी साइड) स्थित प्रवेश द्वार से ही एंट्री मिलेगी, यहीं मेला कंट्रोल रूम भी बनेगा, जबकि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए सफेद रंग का प्रवेश द्वार तय किया गया है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयाग व जंक्शन से अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट और झांसी के लिए रिंग रेल भी चलाई जाएगी। डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बताया कि मेले में महाकुंभ के सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से अपनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed