फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela 2019:traffic restrictions on many route

कुंभ 2019: प्रवासी भारतीयों की अगवानी की तैयारियां पूरी, आज इन जगहों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

Thu, 24 Jan 2019 12:10 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Thu, 24 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019:traffic restrictions on many route
प्रवासी भारतीयों के आगमन से पहले संगम पर एटीएस के कमांडो ने की चेकिंग  - फोटो : अमर उजाला

प्रवासियों की अगवानी की तैयारियां पूरी होने के बाद बुधवार को पुलिस तथा अन्य विभागों ने ग्राउंड रिहर्सल किया गया। इस दौरान जिन जिन रूटों पर प्रवासियों को जाना है, सभी जगह रिहर्सल किया गया। उधर गुरुवार को प्रवासियों के यहां पहुंचने के बाद कुछ जगहों पर यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं।

विज्ञापन


कुछ जगह थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक रोकी जाएगी। बुधवार शाम को ब्रीफिंग के बाद ग्राउंड रिहर्सल किया गया। जहां जहां प्रवासियों को जाना है, उन सभी जगह डीआईजी और डीएम समेत सभी बड़े अधिकारी और सुरक्षा में लगाई गई टीमें पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य सभी विभाग जो अगवानी में शामिल रहेंगी, सभी के अधिकारियों ने रिहर्सल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


एसपी सुरक्षा आशुतोष मिश्रा ने बताया कि 24 जनवरी को सेक्टर 2, 3, 4, 18, 19 और 20 में वाहनों का प्रवेश सुबह नौ बजे के बाद प्रतिबंधित रहेगा। इन सेक्टरों में जाने वाले वाहनों को निकटवर्ती पार्किंग में खड़ा करने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया के लोग अपने पास के साथ निर्धारित स्थल तक अपने वाहन से जा सकते हैं। गुरुवार की सुबह से हनुमान मंदिर, अक्षयवट और संगम स्नान घाट आने वाले श्रद्धालुओं से निर्धारित समय से पहले पूर्जा अर्चन की सलाह दी गई है। यातायात प्रतिबंध सख्ती से लागू किए जाएंगे। कहीं से कोई छूट नहीं दी जाएगी। 

संगम पर एटीएस के कमांडो ने की चेकिंग 

प्रवासी भारतीयों के कुंभ नगरी में आगमन को देखते हुए संगम समेत तमाम संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। एटीएस के कमांडो ने संगम क्षेत्र, अरैल, हनुमान मंदिर और अक्षयवट के आस पास बुधवार को गहन चेकिंग की। इस दौरान बीडीडीएस की टीमें भी मौजूद रहीं। हैंड डिटेक्टर से संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई। एटीएस के कमांडो के साथ अर्धसैनिक बलों के कमांडो और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed